Breaking News
Jamshedpur Sports Heritage : सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर विशेष प्रदर्शनी, ओलंपिक और खेल विरासत से रूबरू हुए लोग Jamshedpur : सावन की फुहारों के बीच ‘सहयोग’ संस्था के भव्य सावन मिलन समारोह में लोकगीतों की धूम Jamshedpur Congress Protest : चढ़ावा मामले और MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ जिला कांग्रेस का DC कार्यालय पर धरना, केंद्र सरकार पर बोला हमला Jamshedpur : गोलमुरी में CNG भरने के दौरान दर्दनाक हादसा, पाइप फटने से 28 वर्षीय कर्मचारी तुषार की मौत, अफरा-तफरी Jharkhand Certificate Update: ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी बनेंगे जाति, आय, निवास और EWS प्रमाण पत्र, सभी DC को निर्देश EXTRA COACH ALERT: यात्रियों को राहत, 29 अगस्त से 4 सितंबर तक 5 ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच, कुर्ला ट्रेन भी लिस्ट में
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : गोलमुरी में CNG भरने के दौरान दर्दनाक हादसा, पाइप फटने से 28 वर्षीय कर्मचारी तुषार की मौत, अफरा-तफरी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत साकची के हावड़ा ब्रिज के पास स्थित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर CNG भरने के दौरान शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। CNG कार में गैस भर रहे 28 वर्षीय कर्मचारी तुषार गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पेट्रोल पंप परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि तुषार पेट्रोल पंप पर CNG कार में गैस भरने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक CNG मशीन से जुड़ी पाइप तेज दबाव के साथ फट गई। पाइप फटने के बाद वह बेहद तेजी से उछली और सीधे तुषार के चेहरे पर जा लगी। तेज रफ्तार से लगी पाइप की चोट से तुषार गंभीर रूप से घायल होकर कई फीट दूर जा गिरे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

हादसे की आवाज सुनते ही पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। साथी कर्मचारियों ने तत्काल घायल तुषार को संभाला और बिना समय गंवाए इलाज के लिए TMH अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जानकारी जुटा रही है। CNG मशीन की पाइप किस वजह से फटी और क्या इसमें तकनीकी खराबी थी, इसकी भी जांच की जा रही है। साथ ही पेट्रोल पंप पर सुरक्षा मानकों के पालन और मशीन के रखरखाव से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा सकती है।

हादसे के बाद पेट्रोल पंप पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। कर्मचारियों और प्रत्यक्षदर्शियों से घटना की जानकारी ली गई। अचानक हुए इस हादसे ने पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

परिजनों को तुषार की मौत की सूचना मिलते ही घर में मातम पसर गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने घटना से संबंधित जानकारी जुटाते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की वास्तविक वजह और किसी स्तर पर लापरवाही हुई या नहीं, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर