WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

SE RAILWAY : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी – घाटशिला और मनोहरपुर में तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव मंजूर, रेलवे बोर्ड ने दी स्वीकृति

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

दक्षिण पूर्व रेलवे के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे बोर्ड ने दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए घाटशिला और मनोहरपुर स्टेशन पर तीन महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह ठहराव प्रायोगिक आधार पर जल्द लागू किया जाएगा।

रेलवे बोर्ड द्वारा 27 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार, संबंधित ट्रेनों के ठहराव के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। आदेश में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द ठहराव शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads

इन ट्रेनों का मिलेगा ठहराव

घाटशिला स्टेशन पर :

12859/12860 मुंबई सीएसएमटी–हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस

12129/12130 पुणे–हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस

मनोहरपुर स्टेशन पर :

18189/18190 टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस

रेलवे बोर्ड ने संबंधित रेलवे जोनों को टिकटों की बिक्री पर नजर रखने, ठहराव की व्यापक जानकारी यात्रियों तक पहुंचाने तथा आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। रेलवे अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर इसकी पुष्टि करने को भी कहा गया है।

तीन महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मंजूरी से घाटशिला और मनोहरपुर क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर