WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Meeting of truck owners : जमशेदपुर ट्रक-ट्रेलर ऑनर्स एसोसिएशन अब कोल्हान ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के नाम से होगा सक्रिय

SHARE:

डीजल महंगा, लेकिन भाड़े में नहीं हुई बढ़ोतरी; परिवहन मंत्री से मिलकर सौंपा जाएगा मांग पत्र

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 30 अगस्त 2026 को बालीगुमा, मानगो में एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह पन्नू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एसोसिएशन को पुनः सक्रिय करने के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बैठक में अध्यक्ष कुलविंदर सिंह पन्नू ने कहा कि पूर्व में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय का प्रमुख कार्यक्षेत्र जमशेदपुर तक सीमित था, लेकिन अब इसका विस्तार पूरे कोल्हान क्षेत्र में हो चुका है। इसी को देखते हुए एसोसिएशन के नाम में बदलाव का प्रस्ताव रखा गया। सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव का समर्थन करते हुए एसोसिएशन का नाम “कोल्हान ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन” रखने पर सहमति जताई।

परिवहन मंत्री से मिलकर रखेंगे ट्रांसपोर्टरों की समस्याएं

बैठक में निर्णय लिया गया कि ट्रांसपोर्टरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जल्द ही परिवहन मंत्री से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा जाएगा। एसोसिएशन की प्रमुख मांगों में डीजल की कीमत में हुई वृद्धि के अनुरूप माल ढुलाई के भाड़े में बढ़ोतरी करना शामिल है।

एसोसिएशन के अनुसार, ईरान-अमेरिका युद्ध के दौरान डीजल की कीमत में लगभग 8 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई, लेकिन इसके अनुरूप वाहन मालिकों के भाड़े में बढ़ोतरी नहीं की गई। इससे ट्रक एवं ट्रेलर मालिकों पर आर्थिक दबाव बढ़ा है।

बैठक में बड़ी कंपनियों द्वारा अधिक से अधिक माल की ढुलाई रेलवे के माध्यम से कराए जाने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। एसोसिएशन ने मांग की कि सड़क मार्ग से भी अधिक से अधिक माल की ढुलाई सुनिश्चित करने के लिए उचित व्यवस्था की जाए, ताकि ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को राहत मिल सके।

राजेश कुमार झा बने प्रेस प्रवक्ता

बैठक में राजेश कुमार झा को एसोसिएशन का प्रेस प्रवक्ता नियुक्त किया गया। बैठक का संचालन एसोसिएशन के महासचिव बीरबल ओझा ने किया, जबकि नवनियुक्त प्रेस प्रवक्ता राजेश झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

बैठक में रविंद्र प्रसाद सैनी, धनंजय सिंह, संजीव सिंह, अशोक कुमार सिंह, कमलेश यादव, राजेश कुमार झा, अजीत सिंह, रामाशीष यादव, कश्मीर सिंह, हरविंदर सिंह, उपाध्याय जी, सलखन सिंह, बलबीर सिंह बलि, हरजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर