टाटा स्टील प्रबंधन और टिस्को मजदूर यूनियन के बीच बोनस समझौते पर हस्ताक्षर, जनरल ऑफिस बोर्ड रूम में हुआ एग्रीमेंट
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
टाटा स्टील जनरल ऑफिस के बोर्ड रूम में बुधवार को टाटा स्टील प्रबंधन और टिस्को मजदूर यूनियन के बीच बोनस समझौता संपन्न हुआ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हुए इस समझौते के तहत टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों के लिए कुल 2 करोड़ 75 लाख रुपये की बोनस राशि निर्धारित की गई है।

बोनस समझौते के अनुसार कर्मचारियों को न्यूनतम 34 हजार रुपये तथा अधिकतम 3 लाख 30 हजार 134 रुपये तक बोनस मिलेगा।
बुधवार, 3 सितंबर 2026 को दिन के 12 बजे टाटा स्टील जनरल ऑफिस स्थित बोर्ड रूम में आयोजित समझौता कार्यक्रम में प्रबंधन एवं यूनियन प्रतिनिधियों ने बोनस एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए।
प्रबंधन की ओर से ये रहे मौजूद
टाटा स्टील प्रबंधन की ओर से चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल, वाइस प्रेसिडेंट इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट अक्षय खुल्लर, सीएचआरओ इंडिया मैन्युफैक्चरिंग जुबिन पलिया, जनरल मैनेजर टीजीएस रविंद्र विजय स्वांगी, चीफ एचआरबीपी इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट राशिद जाफरी, एचआरबीपी स्टेबिलिटी, लीगल एंड कंट्रोल मैनेजमेंट सहित अन्य प्रबंधन प्रतिनिधि उपस्थित थे।
यूनियन की ओर से इन नेताओं ने किए हस्ताक्षर
टिस्को मजदूर यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, महासचिव शिव लखन सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, नवीन कुमार सिंह, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष दिलीप महतो तथा कार्यकारिणी सदस्य रंजन मिश्रा, ओमप्रकाश पाठक, कौशल कुमार, प्रभुनाथ करण एवं मिंटू पात्रा ने बोनस समझौते पर हस्ताक्षर किए।
इस अवसर पर यूनियन महासचिव शिव लखन सिंह, अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, बीपी इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट तथा चीफ पीपुल ऑफिसर ने अपने विचार रखे और टिस्को ग्रोथ शॉप के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में यूनियन की ओर से टाटा स्टील प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
बोनस समझौते की प्रमुख बातें एक नजर में
कुल बोनस राशि: ₹2.75 करोड़
न्यूनतम बोनस: ₹34,000
अधिकतम बोनस: ₹3,30,134
स्थान: टाटा स्टील जनरल ऑफिस, जमशेदपुर
समझौता: टाटा स्टील प्रबंधन एवं टिस्को मजदूर यूनियन के बीच



































