WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : HPCL के नए ‘नव्या’ (Navya) 10 kg कम्पोजिट LPG सिलेंडर का भव्य शुभारंभ

SHARE:

मित्तल HP गैस एजेंसी के कदमा स्थित सुपर पेट्रो सर्विसेज (HPCL पेट्रोल पंप) परिसर में आयोजित हुआ लॉन्च कार्यक्रम

 हल्का उठाएं, आसानी से ले जाएं” – पारंपरिक सिलेंडर की तुलना में उठाने और संभालने में 50% तक हल्का

गैस स्तर दृश्यता (Gas-Level Visibility), जंग-रहित बॉडी और डिजिटल बुकिंग सुविधा से लैस

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के अधिकृत वितरक मित्तल एचपी गैस एजेंसी द्वारा जमशेदपुर में HPCL के अत्याधुनिक और आकर्षक ‘नव्या’ (Navya) ब्रांड के 10 kg वाले घरेलू/कमर्शियल composite LPG सिलेंडरों की औपचारिक शुरुआत की गई। यह लॉन्च कार्यक्रम कदमा स्थित ‘सुपर पेट्रो सर्विसेज’ HPCL पेट्रोल पंप परिसर में HPCL अधिकारियों, जमशेदपुर के विभिन्न HPCL LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की शुभ उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नव्या एलपीजी कम्पोजिट सिलेंडर की डिलीवरी सेवा शुरू करने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को इसके आधुनिक फीचर्स और फायदों से अवगत कराना था।

HP NAVYA – LPG का नया और स्मार्ट दौर (New Energy, New Experience)

कार्यक्रम के दौरान मित्तल एचपी गैस एजेंसी के संचालक ललित मित्तल ने बताया कि नव्या एलपीजी सिलेंडर आधुनिक सुरक्षा और तकनीक का बेहतरीन उदाहरण है। पारंपरिक 14.2 kg सिलेंडरों (जिनका कुल भरा हुआ वजन लगभग 29-30 kg होता है) की तुलना में, भरा हुआ नव्या सिलेंडर मात्र लगभग 16 kg का होता है। यह उठाने और संभालने में करीब 50% तक हल्का है, जिससे महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और घरेलू उपयोगकर्ताओं के लिए इसे ले जाना और बदलना बेहद आसान हो जाता है।

नव्या (Navya) कम्पोजिट सिलेंडर की मुख्य विशेषताएँ:

हल्का और सुविधाजनक: कम वजन के कारण इसे आसानी से उठाया और स्थानांतरित किया जा सकता है। (मुख्य संदेश: “हल्का उठाएँ, आसानी से ले जाएँ”)

गैस का स्तर दिखाई देगा (Visible Gas-Level): नव्या का पारदर्शी/दृश्यमान (visibility) डिज़ाएन उपभोक्ताओं को यह देखने में मदद करता है कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है। अब अचानक गैस खत्म होने का डर नहीं रहेगा। (मुख्य संदेश: “देखिए। योजना बनाइए। बचत कीजिए।”)

स्मार्ट, सुंदर और टिकाऊ (Composite & Rust-Free Body): यह आधुनिक composite construction से बना है जो जंग-रहित (rust-resistant) और टिकाऊ है। इसका स्टाइलिश और प्रीमियम लुक रसोई घर की सुंदरता को भी बढ़ाता है। (मुख्य संदेश: “Beautiful by Design. Smart by Purpose.”)

डिजिटल बुकिंग और त्वरित डिलीवरी: नव्या के साथ नया कनेक्शन लेना और बुकिंग करना बेहद सरल है। ग्राहक HP Pay ऐप के माध्यम से आसानी से बुकिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही “From Book to Cook in 90 mins” का त्वरित सेवा का वादा भी दिया गया है। (मुख्य संदेश: “Book Smart. Get Delivered. Start Cooking.”)

 उपभोक्ताओं को मिलेगी आधुनिक और सुरक्षित सेवा

शुभारंभ के अवसर पर वक्ताओं ने सुरक्षित, विश्वसनीय और सुलभ LPG सेवाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एचपीसीएल लगातार उपभोक्ताओं के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नई तकनीकों को अपना रहा है। ‘नव्या’ केवल एक नया सिलेंडर नहीं है, बल्कि यह modern lifestyle और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक नया अनुभव है। उद्घाटन के साथ ही जमशेदपुर क्षेत्र में नव्या एलपीजी 10 किलोग्राम कम्पोजिट सिलेंडर की आपूर्ति औपचारिक रूप से शुरू कर दी गई है।

नव्या’ (Navya) 10 kg कम्पोजिट LPG सिलेंडर का भव्य शुभारंभ के अवसर मुख्य रूप से HPCL के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक (LPG) अखिल पचौरी, मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष मुकेश मित्तल, HPCL के एरिया सेल्स मैनेजर (LPG) अविनाश कुमार गर्ग, HPCL एरिया सेल्स मैनेजर (RETAIL) आकाश त्रिपाठी, HPCL प्लांट मैनेजर (जमशेदपुर) प्रियांशु दीक्षित एवं जमशेदपुर क्षेत्र के सभी HPCL के LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर