फतेह लाइव रिपोर्टर
टाटा स्टील जमशेदपुर के एल.डी.-1 कास्टर टीम ने 79 हिट्स कास्टिंग का नया कीर्तिमान स्थापित किया है. जमशेदपुर के टाटा स्टील एल.डी.-1 के कास्टर सेक्शन ने 04/09/2026 को 79 हिट्स कास्ट करके अपने पिछले 2022 के रिकॉर्ड 77 हिट्स के रिकॉर्ड को तोड़कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है.
इस विशेष उपलब्धि के प्राप्त करने में कास्टर सेक्शन के तीनों ही कास्टर 1,2,3 ऑपरेशन के सभी फोरमैन/सहायक फोरमैन, टेक्नीशियन्स के साथ-साथ अन्य सेक्शन पी.एस.एम, एस.एम.एल.पी, इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल मेंटेनेंस, क्रेन ऑपरेशन, शिपिंग, रिफ्रेक्टरी का बहुमूल्य योगदान रहा.
एल.डी.-1 के विभागीय चीफ रंजय कुमार सिंह, कास्टर सेक्शन के हेड राजीव रंजन, सीनियर एरिया मैनेजर सतीश कुमार तिवारी, एरिया मैनेजर दिव्या सत्यम एवं एनवाई नास्कर। सभी ने शिफ्ट कमांडर को बधाई दी और उनका मनोबल बढ़ाया.
चीफ एल.डी.-1 ने उत्पादकता के साथ-साथ सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता देते हुए उत्पादन बढ़ाने के लिए टीम को प्रोत्साहित किया. यह उल्लेखनीय है कि चीफ एल.डी.-1 रंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में कमान संभालने के मात्र कुछ ही दिनों में यह कीर्तिमान बना है, जिससे एल.डी.-1 के कर्मचारियों का उत्साह चरम पर है.



































