Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सक्सेस क्लासेस में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षक हुए सम्मानित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के मानगो स्थित प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान ‘सक्सेस क्लासेस’ में शिक्षक दिवस बेहद उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर आयोजित इस विशेष समारोह में संस्थान के सभी शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के निदेशक सुमित मिश्रा और अतिथियों द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस मौके पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें भाषण, गुरु-वंदना, कविताएं और सुरीले गीत शामिल थे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आग़ाज़ संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह, समाजसेविका चरणजीत कौर भाटिया, प्रीति गुप्ता, युवा समाजसेवी शुभम राज, अमनजोत सिंह, सतविंदर सिंह उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

संस्थान के निदेशक सुमित मिश्रा ने सभी शिक्षकों अमित मिश्रा, बिनीत मिश्रा, आशुतोष कुमार, आफ़ताब आलम, आदित्य कुमार, श्रेयाली चक्रवर्ती, समृद्धि कुमारी, अनुष्का कुमारी, अर्पिता कुमारी, आनंदिता कुमारी को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “एक सफल समाज और राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। ‘सक्सेस क्लासेस’ के शिक्षकों की कड़ी मेहनत, मार्गदर्शन और समर्पण का ही परिणाम है कि आज हमारे छात्र हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रहे हैं।”

कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने अपने प्रिय शिक्षकों को उपहार और धन्यवाद कार्ड सौंपकर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। शिक्षकों ने भी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया और उन्हें जीवन में हमेशा अनुशासित व लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सीख दी। समारोह का समापन मिठाई वितरण के साथ हुआ।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर