Breaking News
Jamshedpur Big News : कीताडीह का युवक डेढ़ किलो अफीम के साथ लुधियाना में धराया, 14 दिन की रिमांड पर Chaibasa Road Accident Case : मां और दो बेटियों की चिताएं जलीं, टीएमएच में जिंदगी की जंग लड़ रहा पिता Jamshedpur : विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में रिमोट सेंसिंग पर विशेष सत्र, वैज्ञानिक डॉ. जेगनाथन चोकलिंगम ने विद्यार्थियों को दिखाईं नई संभावनाएं Jamshedpur : टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने चॉइस के नए कार्यालय का किया उद्घाटन Jamshedpur : DBMS कॉलेज में ‘कात्यायनी’ दुर्गोत्सव, मां दुर्गा के विभिन्न रूपों का मंचन Ckp Divison : आधी रात बजे 5 हुटर, रेल हादसे की खबर से मचा हड़कंप! बंडामुंडा यार्ड में 3 की मौत, 19 घायल होने का मॉक ड्रिल
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Big News : कीताडीह का युवक डेढ़ किलो अफीम के साथ लुधियाना में धराया, 14 दिन की रिमांड पर

SHARE:

बड़ा सवाल – क्या – मानगो से जुड़े वृहद तार तक पहुंच पाएगी पंजाब पुलिस, मची खलबली

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

झारखंड के जमशेदपुर से नशा कारोबार से जुड़ी एक बड़ी खबर पूरे शहर में आग की तरह दो दिनों से फैली हुई थी। उसकी सत्यता और प्राथमिकी रिपोर्ट आने के बाद बड़ा खुलासा हुआ है की जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह गुरुद्वारा के समीप रहने वाले एक युवक को लुधियाना स्टेशन में जीआरपी ने डेढ़ किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। झारखंड की अफीम का अनुमानित मूल्य तक़रीबन तीन लाख है। मामला 12 अक्टूबर का है। 13 को उसे एक दिन की रिमांड और फिर अगले दिन 14 दिनों की रिमांड पर लुधियाना की स्थानीय अदालत ने  पुलिस को दे दिया है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

सूत्रों के मुताबिक उक्त युवक मानगो से अफीम लेकर जा रहा था। वैसे कहा जाता है कि दिल्ली स्टेशन के बाद इस धंधे से जुड़े लोग बस से पंजाब सफर करते हैं, तांकि पुलिस की आंखों में धूल झोंक सकें, लेकिन इस बार खेल कुछ अलग पड़ गया और रेल पुलिस लुधियाना के हत्थे युवक चढ़ गया। कीताडीह के युवक के हत्थे आने की खबर जमशेदपुर में जोर शोर से फैली हुई है। उनके गैंग के मुख्य सरगना तक में खलबली मची हुई है कि कब पंजाब पुलिस का यहां छापा पढ़ जाये।

वैसे बातें तो बहुत उड़ रही है कि मुख्य सरगना तीन बार जेल की हवा खा के आ चुका है, इस बार उसका जेल जाना उसपर भारी पढ़ सकता है। खैर, इस मामले में किताडीह के युवक के पकड़ाने से लेकर लुधियाना कोर्ट की कार्रवाई तक फतेह लाइव की नजर बनी हुई है। लुधियाना पुलिस गोलमुरी, टेल्को के तारकंपनी क्षेत्र में कभी भी दस्तक दे सकती है। सरगना के तार एक बड़ी राजनीति पार्टी से भी जुड़े हैं, लेकिन पद कोई बड़ा नहीं है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद अदालत ने जेल भेजा, फिर…

नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्राप्त पुलिस दस्तावेज के अनुसार, इस मामले में 12 अक्टूबर 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 18/61/85 के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड मिला। पुलिस रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद 14 अक्टूबर 2026 को आरोपी को दोबारा अदालत में पेश किया गया। दस्तावेज के मुताबिक, अदालत ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

रातों रात मालामाल होने का प्रलोभन

सूत्रों के अनुसार अफीम का धंधा यहां यानी जमशेदपुर से जोर शोर से चल रहा है। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र वर्षों पुराना गढ़ रहा है, लेकिन अभी यह जंजाल पूरे शहर में फैल चुका है। खासकर मानगो के विभिन्न क्षेत्रों खासकर हाइवे से जड़ें मजबूत हो रही हैं। युवा रातों रात मालामाल होने का सपना लेकर इस गोरखधंधे की ओर कदम पसार रहे हैं। इसी का खामियाजा है की विभिन्न थाना क्षेत्रों में लुधियाना कांड को लेकर पुलिस की दबिश पढ़ने का संकेत है। बहुत से नए युवक इस मामले के बाद शहर छोड़कर फरार हो चुके हैं। एक पत्रकार की भी मामले में खास रूचि उजागर हुई है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर