Breaking News
Jamshedpur Congress : परविंदर सिंह को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के अध्यक्ष नियुक्त Jamshedpur Cgpc : सिख विजडम एकेडमी के विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता पर मंथन, बेहतर शिक्षा के लिए बनेगी कार्ययोजना Ranchi/Jamshedpur : नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले, सौदान सिंह एवं पवन साईं से की शिष्टाचार मुलाकात Jamshedpur : विधायक पूर्णिमा साहू ने अग्निकांड पीड़ित सब्जी विक्रेता को भेंट की दो तिरपाल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ाया सहायता का हाथ Jamshedpur : ऑरा रिज़ॉर्ट में ‘रास डांडिया’ का आयोजन, संगीत और गरबा की धुनों पर झूमे लोग Jamshedpur : मानगो में एनएच-33 के निर्माण में सुस्ती पर भड़के विधायक सरयू राय, दशहरा के बाद आंदोलन की चेतावनी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Congress : परविंदर सिंह को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के अध्यक्ष नियुक्त

SHARE:

अगले आदेश तक ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की भी संभालेंगे जिम्मेदारी

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय प्रभारी के राजू के दिशा-निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के द्वारा अधिसूचना जारी कर परविंदर सिंह को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही, अगले आदेश तक उन्हें पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष का कार्यभार भी सौंपा गया है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

इस संबंध में जिला कांग्रेस कार्यालय के प्रभारी संजय सिंह आजाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्वी सिंहभूम एवं धनबाद जिले में संगठनात्मक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटियों को शहरी एवं ग्रामीण, दो अलग-अलग स्तरों पर गठित करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसी संगठनात्मक निर्णय के तहत श्री परविंदर सिंह को पुनः पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, अगले आदेश तक वे ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभाते रहेंगे।

श्री परविंदर सिंह का कांग्रेस संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहने का अनुभव रहा है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) से की और क्रमवार संगठन में आगे बढ़ते हुए झारखंड प्रदेश एनएसयूआई के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद उन्होंने युवा कांग्रेस के रूप में भी कार्य किया।

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार के कार्यकाल में श्री परविंदर सिंह को संपूर्ण झारखंड प्रदेश के प्रशिक्षण विभाग का चेयरमैन बनाया गया था। इसके अतिरिक्त, प्रदेश राजेश ठाकुर जी की कमेटी में महामंत्री के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने गढ़वा सहित झारखंड के कई जिलों के प्रभारी की जिम्मेदारी निभाई और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य किया।

संगठन के विभिन्न पदों पर कार्य करने के दौरान उन्होंने छात्र राजनीति से लेकर जिला एवं प्रदेश स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों का अनुभव प्राप्त किया है। संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था। उनकी नई जिम्मेदारी के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस संगठन के कार्यों के समन्वय, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण होगी।

संजय सिंह आजाद ने बधाई देते हुए बताया कि पार्टी नेतृत्व द्वारा लिए गए इस संगठनात्मक निर्णय के बाद श्री परविंदर सिंह पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे तथा अगले आदेश तक ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी का दायित्व भी संभालेंगे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर