WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : झारखंड सशस्त्र पुलिस-06 में पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

SHARE:

शहीद पुलिसकर्मियों के नाम पढ़कर दी गई श्रद्धांजलि, परेड ने सलामी शस्त्र और शोक शस्त्र के साथ दो मिनट का मौन रखकर किया नमन

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर बुधवार को झारखंड सशस्त्र पुलिस-06 (झा.स.पु.-06), जमशेदपुर के वाहिनी मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक एवं परेड ग्राउंड में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

कार्यक्रम में वाहिनी के समादेष्टा श्री राजेश कुमार (भा.पु.से.) ने शहीद स्मारक पर फूल-माला अर्पित कर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद परेड ग्राउंड में झारखंड राज्य में वर्ष 2025-26 के दौरान कर्तव्य निर्वहन करते हुए शहीद हुए तीन पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के नाम पढ़कर उन्हें याद किया गया।

शहीदों में पुलिस अवर निरीक्षक हेमंत भगत, आरक्षी सुनील राम और आरक्षी संतान कुमार मेहता शामिल रहे। इन वीर पुलिसकर्मियों के सम्मान में परेड के जवानों ने सलामी शस्त्र एवं शोक शस्त्र की कार्रवाई की। इसके बाद उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम में वाहिनी के काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। पुलिस संस्मरण दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से कर्तव्य पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों के साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को याद किया गया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर