Breaking News
Jamshedpur : झारखंड में बढ़ी कनकनी, लातेहार में पारा 7.5 डिग्री पर पहुंचा, जमशेदपुर में भी सुबह-शाम ठंड का एहसास Railway News : यात्रीगण कृप्या ध्यान दें – पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस का अब अकोला जंक्शन पर भी होगा ठहराव, 28 नवंबर से लागू नई व्यवस्था Tatanagar Station : चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया का तबादला, नीरज के. वर्मा संभालेंगे कमान Jamshedpur : बाल विवाह के खिलाफ निर्णायक जंग में पीएलवी डालसा के असली सैनिक – धर्मेंद्र कुमार Seraikela : सरायकेला के दुग्धा में टाटा स्टील फाउंडेशन की ‘कौशलयान’ पहल शुरू, एआर-वीआर तकनीक से पढ़ेंगे ग्रामीण बच्चे Giridih : बाल विवाह रोकने के लिए समाज और प्रशासन की सामूहिक सहभागिता जरूरी – उपायुक्त
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : झारखंड में बढ़ी कनकनी, लातेहार में पारा 7.5 डिग्री पर पहुंचा, जमशेदपुर में भी सुबह-शाम ठंड का एहसास

SHARE:

रांची में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री, जमशेदपुर में 15.1 डिग्री दर्ज

अगले पांच दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम, सुबह कोहरे की संभावना

फतेह लाइव, डेस्क।

Gambhir Car Associate Motion Ads

झारखंड में सर्दी ने धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह और रात के तापमान में गिरावट के साथ राज्य के कई जिलों में कनकनी बढ़ने लगी है। राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान गिरकर 9.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जबकि लातेहार में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। औद्योगिक शहर जमशेदपुर में भी सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। यहां न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग की 27 नवंबर की रिपोर्ट के अनुसार, रांची का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान 2.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा। यानी कोल्हान में दिन के समय धूप से राहत है, लेकिन सुबह और रात में मौसम का मिजाज बदलने लगा है।

लातेहार सबसे ठंडा, खूंटी में भी गिरा पारा

राज्य के तापमान पर नजर डालें तो लातेहार 7.5 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। खूंटी में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री दर्ज किया गया। डाल्टनगंज में 11.6 डिग्री, बोकारो में 12.1 डिग्री, चाईबासा में 12.2 डिग्री और सरायकेला में 13 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

वहीं, जगन्नाथपुर में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो राज्य में सर्वाधिक रहा। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री के आसपास बना हुआ है। पाकुड़ में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

जमशेदपुर में दिन में धूप, सुबह हल्का कोहरा

जमशेदपुर और आसपास के कोल्हान क्षेत्र में फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने और धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा या धुंध छाने की संभावना है। मौसम के इस बदलाव का असर खासकर सुबह जल्दी घर से निकलने वाले लोगों और दोपहिया वाहन चालकों पर पड़ सकता है।

अगले पांच दिनों तक मौसम में बड़े बदलाव के आसार नहीं

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, झारखंड में अगले पांच दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। एक दिसंबर तक सुबह के समय कई इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बन सकती है। फिलहाल राज्य के किसी जिले के लिए प्रतिकूल मौसम की चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए सुबह और देर शाम गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने तथा कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।

एक नजर में देखें

लातेहार: न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस (झारखंड में सबसे कम)

रांची: न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस

जमशेदपुर: न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर