Breaking News
Jamshedpur : झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा का समापन : 5.69 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित, 18 सहायक आचार्यों को मिले नियुक्ति पत्र Jamshedpur : लोयोला स्कूल का वार्षिक साइक्लोथॉन 2026 संपन्न, विद्यार्थियों ने साइकिल चलाकर दिया स्वास्थ्य का संदेश Ranchi : रांची में झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: गिरिडीह के स्टॉल पर उमड़ी आगंतुकों की भीड़, स्थानीय उत्पादों ने खींचा ध्यान Giridih : तेलोडीह पंचायत में आवास योजना के श्रेष्ठ लाभुक सम्मानित, मुखिया व पंचायत सचिव ने सौंपे प्रशस्ति पत्र AIMA Delegation Jamshedpur : टाटा वर्कर्स यूनियन पहुंचे AIMA के 45 प्रतिनिधि, श्रमिक आंदोलन और औद्योगिक संबंधों के इतिहास से हुए रूबरू Jamshedpur : गोलपहाड़ी गुरुद्वारा में रविवार को “अमृतवेला परिवार” का होगा जुटान, गुरु नानक के दर में खुशियां प्राप्त करने का होगा विशेष मौका
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

AIMA Delegation Jamshedpur : टाटा वर्कर्स यूनियन पहुंचे AIMA के 45 प्रतिनिधि, श्रमिक आंदोलन और औद्योगिक संबंधों के इतिहास से हुए रूबरू

SHARE:

अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ‘टुन्नू’ ने किया स्वागत, ट्रेड यूनियन की कार्यप्रणाली और सामूहिक सौदेबाजी पर हुआ संवाद

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

विभिन्न कंपनियों से आए ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) के लगभग 45 प्रतिनिधियों ने शनिवार को टाटा वर्कर्स यूनियन, जमशेदपुर का दौरा किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने यूनियन के गौरवशाली इतिहास, श्रमिक आंदोलनों में योगदान और औद्योगिक संबंधों को मजबूत बनाने में उसकी भूमिका के बारे में जानकारी हासिल की।

Gambhir Car Associate Motion Ads

टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ‘टुन्नू’ ने प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर यूनियन के सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. शहनवाज आलम, संजय सिंह, राजीव कुमार चौधरी तथा सहायक सचिव अजय कुमार चौधरी और श्याम बाबू उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष डॉ. शहनवाज आलम ने प्रतिनिधियों को यूनियन की स्थापना, विकास यात्रा, श्रमिक आंदोलन में योगदान और प्रबंधन तथा श्रमिकों के बीच सौहार्दपूर्ण औद्योगिक संबंध कायम रखने में इसकी भूमिका से अवगत कराया।

इसके बाद संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया। इसमें प्रतिनिधियों ने ट्रेड यूनियन की कार्यप्रणाली, सामूहिक सौदेबाजी, औद्योगिक संबंधों और श्रमिक-प्रबंधन सहभागिता से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे। यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ‘टुन्नू’, सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह और उपाध्यक्ष डॉ. शहनवाज आलम ने प्रतिनिधियों की जिज्ञासाओं का जवाब दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच सार्थक और ज्ञानवर्धक चर्चा हुई। कार्यक्रम के अंत में सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया और प्रतिनिधिमंडल के प्रति आभार जताया।

इसके पश्चात प्रतिनिधियों ने गोपाल हेरिटेज का भ्रमण किया। यहां उन्हें टाटा स्टील और जमशेदपुर की समृद्ध औद्योगिक एवं ऐतिहासिक विरासत को करीब से जानने का अवसर मिला।

यह दौरा विभिन्न कंपनियों से आए प्रतिनिधियों के लिए ट्रेड यूनियन की ऐतिहासिक भूमिका, औद्योगिक संबंधों और श्रमिक-प्रबंधन के बीच सहयोग की परंपरा को समझने का महत्वपूर्ण अवसर रहा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर