WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Dhanbad : धनबाद नगर निगम में सफाई मित्रों को लैंगिक समानता और सामाजिक समावेशन का प्रशिक्षण

SHARE:

  • महिला-पुरुष कर्मियों के साथ समान व्यवहार और भेदभाव रहित कार्यसंस्कृति पर जोर
  • सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्यस्थल विकसित करने के लिए किया गया जागरूक
  • स्वच्छता कर्मियों के सामाजिक और व्यावसायिक सशक्तीकरण की पहल

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA), नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार धनबाद नगर निगम की ओर से शनिवार, 28 नवंबर को सफाई मित्रों एवं सैनिटरी सुपरवाइजरों के लिए लैंगिक समानता एवं सामाजिक समावेशन (GESI) विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य स्वच्छता कार्यों में लगे कर्मियों के बीच लैंगिक समानता, सामाजिक समावेशन, समान अवसर और भेदभाव रहित व्यवहार की भावना को बढ़ावा देना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को लैंगिक समानता एवं सामाजिक समावेशन की अवधारणा और कार्यस्थल पर इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। महिला एवं पुरुष कर्मियों के साथ समान व्यवहार, महिलाओं तथा वंचित वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने और कार्यस्थल पर किसी भी तरह के भेदभाव को समाप्त करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही सभी कर्मचारियों को समान अधिकार, सम्मान और अवसर देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

इसे भी पढ़ें : Seraikela/Kharsawan : खरसावां में नकली शराब के कारोबार का भंडाफोड़, दो भाइयों के घरों से 29.540 लीटर शराब जब्त

Gambhir Car Associate Motion Ads

सफाई कर्मियों के लिए समान अवसर और सम्मानजनक कार्यस्थल पर जोर

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सफाई मित्रों एवं सैनिटरी सुपरवाइजरों को अपने दैनिक कार्यों और व्यवहार में समानता, संवेदनशीलता, आपसी सहयोग तथा सामाजिक समावेशन के सिद्धांतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें बताया गया कि बेहतर स्वच्छता व्यवस्था के लिए सभी कर्मियों के बीच सहयोग, सम्मान और समान भागीदारी जरूरी है। धनबाद नगर निगम का मानना है कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने में सफाई मित्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए उनके लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और समान अवसरों पर आधारित कार्य वातावरण विकसित करना निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस दिशा में स्वच्छता कर्मियों के सामाजिक एवं व्यावसायिक सशक्तीकरण के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से कर्मियों को जागरूक कर ऐसी कार्यसंस्कृति विकसित करने पर बल दिया गया, जहां महिला और पुरुष कर्मचारी बिना किसी भेदभाव के सम्मानपूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर