WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : गिरिडीह में बड़ी डकैती की साजिश नाकाम, पांच शातिर अपराधी गिरफ्तार; हथियार और तीन बाइक बरामद

SHARE:

  • इसरी बाजार के बैंक और बड़े ज्वेलर्स के साथ बोकारो के तनिष्क शोरूम को बनाया था निशाना
  • दो महीने से कर रहे थे रेकी; पुलिस की कार्रवाई से टली बड़ी वारदात
  • गिरिडीह पुलिस की कार्रवाई से टली गिरिडीह-बोकारो में बड़ी डकैती

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

गिरिडीह पुलिस ने डकैती की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक 7.65 एमएम पिस्टल, दो देशी कट्टा, नौ जिंदा कारतूस और तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। अपराधी गिरिडीह और बोकारो जिले के शहरी क्षेत्रों में स्थित बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तथा ज्वेलरी दुकानों में डकैती की वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, 27 नवंबर की रात पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को गुप्त सूचना मिली थी कि निमियाघाट थाना क्षेत्र के रांगामाटी गांव में जीटी रोड के किनारे स्थित एक लॉज में कुछ संदिग्ध अपराधी जुटे हुए हैं। सूचना में बताया गया था कि सभी किसी बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान या ज्वेलरी दुकान में डकैती की योजना बना रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने डुमरी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आबिद खान के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम गठित की। टीम ने तत्काल रांगामाटी स्थित लॉज में छापेमारी कर पांचों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से संभावित बड़ी आपराधिक वारदात को समय रहते टाल दिया गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

Gambhir Car Associate Motion Ads

रांगामाटी के लॉज में जुटे थे अपराधी, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने खुलासा किया कि वे पिछले करीब दो महीने से इलाके में रहकर डकैती की योजना बना रहे थे। इस दौरान उन्होंने गिरिडीह जिले के इसरी बाजार स्थित बैंक और बड़े ज्वेलर्स प्रतिष्ठानों की रेकी की थी। इसके अलावा बोकारो जिले के सिटी थाना क्षेत्र में स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम को भी निशाना बनाने की तैयारी थी। पुलिस के अनुसार, अपराधियों ने इन प्रतिष्ठानों की गतिविधियों और आसपास के हालात का जायजा लेकर वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी। गिरफ्तार आरोपियों में आकाश सिंह (39 वर्ष), निवासी रामपुर, थाना मुगरा बादशाहपुर, जिला जौनपुर (उत्तर प्रदेश); सुजीत कुमार (20 वर्ष), निवासी अतासराय, थाना इस्लामपुर, जिला नालंदा (बिहार); जयन्त कुमार (21 वर्ष), निवासी शेखोपुर ढड़िया, थाना भगवानपुर, जिला वैशाली (बिहार); प्रियांशु कुमार (23 वर्ष), निवासी खरिका, थाना बिदुपुर, जिला वैशाली (बिहार) और रंजन कुमार (22 वर्ष), निवासी महुंदाचतुर, थाना फतेहपुर, जिला वैशाली (बिहार) शामिल हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि गिरोह के अन्य सदस्य या स्थानीय सहयोगी इस साजिश में शामिल थे या नहीं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर सिविल कोर्ट के कर्मचारियों को POSH अधिनियम की दी गई जानकारी, जागरूकता कार्यशाला आयोजित

इसरी बाजार और बोकारो के तनिष्क शोरूम की दो महीने से कर रहे थे रेकी

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक 7.65 एमएम पिस्टल और उसके चार जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके अतिरिक्त 7.65 एमएम के तीन अन्य जिंदा कारतूस, दो देशी कट्टा और 315 बोर के चार जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए। इस तरह कुल नौ जिंदा कारतूस पुलिस के हाथ लगे हैं। हथियारों के अलावा तीन मोटरसाइकिल भी बरामद की गईं। इनमें काले रंग की अपाची मोटरसाइकिल (नंबर BR-01HN-5285), नीले रंग की अपाची मोटरसाइकिल (नंबर BR-51E-2895) तथा बिना नंबर प्लेट की काले रंग की होंडा हॉर्नेट सीबी 125 मोटरसाइकिल शामिल है। पुलिस इन वाहनों के इस्तेमाल और उनके स्वामित्व की भी जांच कर रही है। बरामद हथियारों और वाहनों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस का मानना है कि हथियारों और मोटरसाइकिलों के सहारे अपराधी डकैती की घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। हालांकि, साजिश के खुलासे और गिरफ्तारी के बाद उनकी योजना विफल हो गई।

इसे भी पढ़ें : Dhanbad : धनबाद नगर निगम में सफाई मित्रों को लैंगिक समानता और सामाजिक समावेशन का प्रशिक्षण

पिस्टल, दो देशी कट्टा, नौ कारतूस और तीन मोटरसाइकिल जब्त

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य अपराधी आकाश सिंह और जयन्त कुमार का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। आकाश सिंह के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। वहीं, जयन्त कुमार के खिलाफ बिहार के भगवानपुर थाना में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल करने के साथ गिरोह की गतिविधियों और संभावित अन्य वारदातों से उनके संबंधों की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरिडीह और बोकारो के अलावा दूसरे जिलों में भी इस गिरोह ने किसी प्रतिष्ठान की रेकी की थी या नहीं। पुलिस की पूछताछ में मिली जानकारियों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Dhanbad : धनबाद नगर निगम में सफाई मित्रों को लैंगिक समानता और सामाजिक समावेशन का प्रशिक्षण

मुख्य आरोपी आकाश सिंह पर हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज

पूरी कार्रवाई डुमरी एसडीपीओ आबिद खान के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी दल ने की। टीम में निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार, डुमरी थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार, निमियाघाट थाना के पुलिस अवर निरीक्षक मो. उमर खान सहित निमियाघाट थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है। समय रहते पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी से गिरिडीह और बोकारो के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तथा ज्वेलरी दुकानों में संभावित डकैती की वारदात टल गई। पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क, हथियारों के स्रोत और रेकी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारियों और आम नागरिकों को राहत मिली है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर