WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जाकिरनगर में कपाली नाला पर एक करोड़ की लागत से बने पुल का विधायक सरयू राय ने किया उद्घाटन

SHARE:

  • मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत 1.01 करोड़ रुपये से हुआ निर्माण
  • कपाली और आजादनगर के लोगों को आवागमन में मिलेगी राहत; निर्धारित समय से पहले पूरा हुआ काम
  • पुल उद्घाटन के मौके पर स्थानीय लोगों ने जताई खुशी

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मानगो के जाकिरनगर स्थित अवैस करनी मस्जिद के समीप कपाली नाला पर नवनिर्मित पुल का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की ओर से इस पुल का निर्माण एक करोड़ एक लाख रुपये की लागत से कराया गया है। स्थानीय नागरिक लंबे समय से इस पुल के निर्माण की मांग कर रहे थे। पुल बन जाने से कपाली और आजादनगर के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। उद्घाटन के मौके पर स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने कहा कि यह पुल दो जिलों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे दोनों क्षेत्रों के बीच आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम और सुविधाजनक होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने से दैनिक आवागमन की परेशानी कम होगी।

इसे भी पढ़ें : Giridih : गिरिडीह में बड़ी डकैती की साजिश नाकाम, पांच शातिर अपराधी गिरफ्तार; हथियार और तीन बाइक बरामद

Gambhir Car Associate Motion Ads

जाकिरनगर में पुल निर्माण से कपाली और आजादनगर के लोगों को मिलेगी राहत

उद्घाटन समारोह में सरयू राय ने बताया कि पुल का निर्माण 15 माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन संवेदक और विभागीय प्रयासों से निर्धारित समय से पहले ही काम पूरा कर लिया गया। उन्होंने पुल की गुणवत्ता और मजबूती पर संतोष जताते हुए कहा कि निर्माण कार्य बेहतर ढंग से किया गया है। विधायक ने कहा कि उनकी अनुशंसा पर सरकार ने इस पुल के निर्माण को स्वीकृति दी थी, जिसके बाद परियोजना पूरी हुई। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विभागीय मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और संबंधित विभाग के अभियंताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सड़क और पुल जैसी आधारभूत संरचनाओं का विकास स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने के साथ क्षेत्र में विकास के नए रास्ते खोलता है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

निर्धारित 15 माह से पहले पूरा हुआ कपाली नाला पुल का निर्माण

विधायक ने जाबिर पुल के निर्माण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि जाबिर पुल के लिए प्राक्कलन तैयार कर उपायुक्त के माध्यम से भेजा गया है, ताकि वहां भी पुल निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि जाबिर पुल बन जाने से स्थानीय लोगों को विशेषकर बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। पिछले वर्ष बारिश के दौरान लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। सरयू राय ने कहा कि कपाली और आजादनगर के लोगों के बीच सामाजिक और व्यावहारिक संबंध काफी गहरे हैं। ऐसे में दोनों क्षेत्रों को जोड़ने वाली बेहतर सड़क और पुल की सुविधा बेहद जरूरी है। कपाली नाला पर पुल बन जाने से लोगों को आने-जाने के लिए अधिक सुविधाजनक रास्ता उपलब्ध होगा और क्षेत्रीय संपर्क भी मजबूत होगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर सिविल कोर्ट के कर्मचारियों को POSH अधिनियम की दी गई जानकारी, जागरूकता कार्यशाला आयोजित

जाबिर पुल के निर्माण के लिए उपायुक्त के माध्यम से भेजा गया प्राक्कलन

उद्घाटन समारोह में पप्पू सिंह, विकास साहनी, पवन सिंह, अफताब अहमद सिद्दीकी, वार्ड पार्षद हुमा अफरीन, जेबा फरहीन, पिंटू सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, टुनटुन सिंह, हेमंत पाठक, संतोष भगत, भवानी सिंह, सनी मिर्जा, मुस्ताक अहमद, प्रवीण सिंह, मोहम्मद निसार अहमद, इरफान खान, रेयाज अहमद, मनोज गुप्ता, बीजेन्द्र सिंह, अमरेंद्र पासवान और संजय सिंह सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। स्थानीय नागरिकों ने पुल निर्माण पूरा होने पर प्रसन्नता जताई। लंबे समय से प्रतीक्षित इस पुल के शुरू होने से कपाली और आजादनगर के बीच आवागमन आसान होने के साथ क्षेत्र के लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर