WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जिस दिन पत्रकारिता बिक गयी, देश बिक जायेगा : संजय मिश्र, नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में मना राष्ट्रीय प्रेस दिवस

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पोखारी स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में गुरुवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया गया. यह आयोजन यूनिवर्सिटी के मास कम्यूनिकेशन विभाग की ओर से किया गया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि सह रिसोर्स पर्सन प्रभात खबर के स्थानीय संपादक संजय मिश्र ने इस वर्ष प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से तय किये गये थीम “आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस के युग में मीडिया की भूमिका” पर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने मास कम्यूनिकेशन के छात्र-छात्राओं का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस के इस युग में हम पत्रकारों को जिम्मेवारी और बढ़ गयी है. पत्रकारों को और अधिक सजग होना होगा. ऐसे में भावी पत्रकारों से काफी उम्मीदें हैं. श्री मिश्र ने आशा जतायी कि भावी व युवा पत्रकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में अधिक बेहतर करेंगे. कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत किये गये पत्रकारिता से संबंधित कुछ सवालों व आंकड़ों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने गोदी मीडिया, विश्व में भारत की पत्रकारिता को पिछड़ा कहे जाने आदि को अनुचित बताया. कहा कि कुछ लोगों के द्वारा तैयार आंकड़ों के आधार पर यह नहीं कहा जा सकता है कि भारत पत्रकारिता के क्षेत्र में विश्व में निचले पायदान पर है. उसके कई उदाहरण भी प्रस्तुत किये.

मास कम्युनिकेशन के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं : गणेश मेहता
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि सह रिसोर्स पर्सन दैनिक हिंदुस्तान के स्थानीय संपादक गणेश मेहता ने कहा कि पत्रकारिता चुनौतियों और संघर्ष से भरा करियर है. बावजूद मास कम्युनिकेशन के क्षेत्र में करियर की अनेक संभावनाएं हैं. उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि पत्रकारिता ही है, जिसमें हर दिन नयापन, मस्तिष्क को विविधता आदि प्राप्त होता है. पत्रकारिता की परिभाषा को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें हर दिन हम एक नया इतिहास लिखते हैं. इसके लिए काफी संयमित होने की भी जरूरत है.

Gambhir Car Associate Motion Ads

छात्रों की नाट्य प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र

इससे पूर्व अतिथियों व यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर (डॉ) गंगाधर पांडा, प्रतिकुलपति डॉ आचार्य ऋषि रंजन व विभागाध्यक्ष असिस्टेंट प्रोफेसर दीपिका सिंह ने संयुक्त रूप से साईं बाबा और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. कुलपति डॉ पांडा ने स्वागत भाषण किया. इस दौरान यूनिवर्सिटी के कुलसचिव नागेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम में छात्र ऋषभ राहुल ने एक कविता प्रस्तुत कर मौजूदा दौर की पत्रकारिता पर कई सवाल उठाये. कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने एक नाट्य प्रस्तुति दी. साथ ही पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से पत्रकारिता की महत्ता व प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम के अंतिम चरण में प्रश्नोत्तरी सत्र के दौरान दोनों रिसोर्स पर्सन ने छात्र-छात्राओं के सवालों के जवाब देकर उनका ज्ञानवर्धन किया. वहीं छात्रा स्वागता लाहिरी ने अपने विचार रखे, वहीं संचालन छात्र अभिषेक व छात्रा भूमि ने किया. इस अवसर पर विभाग के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर