Jamshedpur : अकाली दल के चेयरमैन का मोबाइल चोरी, बिरसानगर की घटना

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

धर्म प्रचार कमेटी जमशेदपुर अकाली दल के चेयरमैन एवं टेल्को गुरुद्वारा के चेयरमैन रामकिशन सिंह का मोबाइल बिरसानगर थाना क्षेत्र से चोरी हो गया है। घटना गत रविवार को संडे बाजार में घटी थी। वह बाजार में सब्जी खरीद रहे थे।

तभी वहां सक्रिय बदमाशों ने उनकी जेब से मोबाइल पार कर दिया। जब वह बाजार से घर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि मोबाइल चोरी हो गया और उन्हें पता भी नहीं चला। उन्होंने मोबाइल गुम होने की पुलिसिया कार्रवाई की प्रक्रिया को ओनलाइन दर्ज करा दी है। रामकिशन सिंह ने कहा कि इस तरह की घटना आगे किसी के साथ न घटे इस पर पुलिस को सक्रिय होने की जरूरत है। उन्होंने पंजाब यात्रा के दौरान यह मोबाइल खरीदा था।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें