Jamshedpur : नशे के लिए रुपए नही देने पर करण पर चाकू से किया था हमला, दो गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत बस स्टैंड के पास 19 अप्रैल की दोपहर दो बदमाशों ने करण भुइयां पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था. इस घटना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी कर जांच शुरू की ओर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में भुइयांडीह बर्निंग घाट के पास रहने वाला साहिल भुइयां उर्फ संदीप भुइयां और सुखराम मुंडा उर्फ छोटा मुंडा शामिल है. दोनो का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है.

 

बता दे कि करण अपने घर से निकला था. इतने में बस स्टैंड के पास दोनो आरोपी पहुंचे और करण से रुपयों की मांग करने लगा. विरोध करने पर संदीप ने चाकू निकाला और करण के शरीर पर कई वार कर दिया. घटना के बाद करण घायल अवस्था में अपने घर पहुंचा जहां से परिजनों ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया था.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें