फतेह लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह स्थित शक्तिनगर निवासी 16 वर्षीय वंशिका कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना सोमवार शाम की है. घटना के वक्त घर पर वंशिका अकेली थी. पिता प्राइवेट जॉब करते है जबकि मां किसी काम से बाहर गई थी. वंशिका दो बहनों में छोटी थी.
इधर, जानकारी मिलने पर परिजन वंशिका को फंदे से उतारकर एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. वंशिका 12वीं की छात्रा थी
.



