Jamshedpur : कमलपुर थाना क्षेत्र से 400 बोतल विदेशी नकली शराब जब्त, तीन गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

लोक सभा चुनाव को देखते हुए जमशेदपुर पुलिस द्वारा नशीला पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बार फिर कामयाबी हासिल हुई है. इस बार पुलिस ने कमलपुर थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब बरामद की है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी कौशल किशोर ने बताया कि जमशेदपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पिछले कुछ दिनों से कमलपुर थाना क्षेत्र में नकली शराब की तस्करी की जा रही है. जिसके बाद ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग के नेतृत्व में छापामारी की गई.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी एयरपोर्ट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का भाजपा सदस्यों ने किया स्वागत

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पूछताछ के बाद आरोपियों को भेजा गया जेल

इस दौरान एक 407 ट्रक को रोक कर तलाशी ली गई जिसमें से 400 बोतल  नकली विदेशी शराब बरामद की गई. वहीं 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जिनके द्वारा बताया गया की बोडाम क्षेत्र में स्प्रिट लाकर नकली ब्रांडेड विदेशी शराब बनाया जाता है. जहां छापामारी कर शराब बनाने की सामग्रियों को जब्त कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में जमशेदपुर के उलीडीह शंकोसाईं के बिट्टू कुमार महतो, सिदगोड़ा न्यू बारीडीह के अमित कुमार और भालूबासा के रहने वाले सचिन प्रसाद हैं. सभी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें