WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : झारखंड में कब मिलेगी गर्मी से राहत, गर्मी ने तोड़ा सात साल का रिकॉर्ड

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

गर्मी से पूरा झारखंड झुलस रहा है. इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार. रांची समेच राज्य के सभी 24 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहा. लू चलने के कारण आज जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा का तापमान 47.1 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा. मौसम विभाग रांची के वैज्ञानिक अभिषेक ने बताया कि अगले तीन दिन गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है. गोड्डा दुमका, पाकुड़, जामताड़ा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद, बोकारो, सरायकेला, देवघर में लू को लेकर बुधवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं रांची, गढ़वा, रामगढ़, पलामू और खूंटी के लिए दो और तीन मई को यलो अलर्ट जारी किया है. यानी इन जिलों में पूरा एहतियात बरतना होगा. मौसम विभाग के अनुसार तीन मई के बाद नम हवा चलने से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पांच दिवसीय थिएटर अभिनय कार्यशाला संपन्न, बच्चों ने सीखे अभिनय के गुर

Gambhir Car Associate Motion Ads

गर्मी ने तोड़ा सात साल का रिकॉर्ड, बहरागोड़ा का अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री

जमशेदपुर में मंगलवार को तो गर्मी ने सात साल का रिकॉर्ड तोड़ा दिया. अप्रैल में पहली बार यहां का तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किय गया. इससे पहले 2017 के अप्रैल में जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. वहीं, मंगलवार को बहरागोड़ा का तापमान सबसे अधिक अधिकतम 47.1 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किय गया. मौसम विभाग ने बताया कि पांच दिन भीषण गर्मी पड़ेगी. कोल्हान और पलामू के लोगों के लिए चेतावनी जारी की गई है. लोग दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बाहर न निकलें. 5 मई के बाद लोगों को गर्मी और लू से थोड़ी राहत मिल सकती है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर