Jamshedpur : मानगो में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, चोरी के समान के साथ चोर गिरफ्तार

SHARE:

चोरी के सामान को बेचने जाने वक्त पुलिस ने दबोच लिया, आरोपी का नहीं है कोई आपराधिक इतिहास 

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

मानगो थाना अंतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर 14 निवासी नजमुन निशा के घर चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के डेमडुबी का रहने वाला शेख मो. अनवर उर्फ मो अनवर हुसैन है। आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी का समान भी बरामद कर लिया है। सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी मुख्यालय-वन भोला प्रसाद सिंह ने बताया कि रविवार को जवाहर नगर रोड नंबर 14 निवासी नजमुन निशा के घर चोरी कर ली गई थी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस संबंध में नजमुन निशा ने मानगो थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इधर, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन, एक जोड़ा चांदी का पायल, एक अंगुठी औऱ एक लेडिज पर्स बरामद किया गया है। भोला प्रसाद ने बताया कि आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। वह चोरी के समान को बेचने के लिए जा रहा था। इससे पूर्व उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें