Breaking News
Jamshedpur : महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह को लेकर मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा की बैठक, 11 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन Jamshedpur : 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर की हुई साफ-सफाई, लोगों ने जताया आभार Tatanagar Station : जालियांवाला बाग ट्रेन को रद्द करने के आदेश से सिख हुए उग्र, सीजीपीसी में आपात बैठक कर रेलवे को चेताया, देखें – Video Jamshedpur : जादूगोड़ा में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के पिता स्वर्गीय जोगेश्वर प्रसाद के ब्रह्मभोज में शामिल हुए अमरप्रीत सिंह काले Kirtan Samagam : ਇੰਦਿਰਾਪੁਰਮ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਾਲ ਕੀਰਤਨ ਸਮਾਗਮ, ਗੁਰਬਾਣੀ ਕੀਰਤਨ ਨਾਲ ਨਿਹਾਲ ਹੋਈ ਸੰਗਤ Jamshedpur : जुगसलाई राणी सती मंदिर में 30 साल पुरानी भजन-कीर्तन परंपरा पर लगा ताला, बाहर चबूतरे पर गूंजे भजन, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : एक बार फिर झारखंड भीषण गर्मी की चपेट में, 13 जून को हो सकती है मानसून की बारिश

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड एक बार फिर भीषण गर्मी की चपेट में है. 2-3 जिलों को छोड़ सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेड से अधिक है. मौसम विभाग ने कहा है कि प्री मानसून की बारिश 13 जून से हो सकती है. 15-16 जून के बाद मानसून की बारिश शुरू होने की उम्मीद है. यह संताल परगना के रास्ते झारखंड में प्रवेश करेगा. मानसून की बारिश अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आती है. झारखंड में होने वाली मानसून की बारिश बंगाल की खाड़ी से आती है. अरब सागर में मानसून की गतिविधि तेज हो गई है और कई राज्यों में समय से पहले पहुंच गई है. बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसून की बारिश थोड़ी कमजोर है. अगर हवा की स्थिति अनुकूल रही, तो 15-16 जून को झारखंड में मानसून की बारिश शुरू हो सकती है. बिहार में इससे एक-दो दिन पहले भी मानसून की बारिश शुरू हो सकती है.

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur : कंगना को प्रधानमंत्री ने जवाब दे दिया है – कुलविंदर

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

12 जून तक हीट वेव की चेतावनी जारी

राजधानी रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 जून तक झारखंड के अलग-अलग जिलों में हीट वेव की चेतावनी जारी की है. कहा है कि झारखंड में अधिकतम तापमान में 1 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक की वृद्धि हो सकती है. 10 जून को पलामू और गढ़वा में भीषण लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा, देवघर, गोड्डा, दुमका, खूंटी, सिमडेगा, प सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ें :  महामुकाबला : टी20 वर्ल्ड कप 2024 : भारत बना बाजीगर, पाकिस्तान के मुंह से छीनी जीत

बाजार में पसरा रहा सन्नाटा, सड़कें रही विरान

जमशेदपुर सहित पूरे कोल्हान में तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है. तपिश और गर्म हवा के थपेड़ों के साथ ही उमस भरी गर्मी से रविवार को भी लोग परेशान रहे. वहीं छुट्टी का दिन होने के बावजूद लू की वजह से सड़कों पर आवाजाही काफी कम रही. बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों तक तापमान में कमी की संभावना नहीं है. गर्म हवा (लू) चलेगी. विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक 42 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया. हालांकि कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों में आज सरायकेला में तपिश सबसे अधिक रही. सरायकेला में तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं पश्चिमी सिंहभूम में तापमान समान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम 40.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर