WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ranchi Divison : आरपीएफ रांची ने संदिग्ध को दबोचा, चोरी के पांच मोबाइल बरामद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

रांची मण्डल में कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर ट्रेनों में आरपीएफ द्वारा लगातार औचक निरीक्षक जारी है। उसी क्रम में बुधवार को गाड़ी संख्या 18612 की जांच के दौरान आरपीएफ ट्रेन एस्कॉर्ट पार्टी ने एक ट्रेन के डिब्बों के अंदर एक व्यक्ति को संदेह की स्थिति में घूमते हुए देखा, तुरंत उसे पूछताछ के लिए एस्कॉर्ट पार्टी द्वारा हिरासत में लिया गया और जब उपरोक्त ट्रेन रांची स्टेशन पर पहुंची तभी बलराम सिंह नाम का एक यात्री बाहर आया और बोला कि मुझे इस व्यक्ति पर अपना मोबाइल फोन चोरी होने का संदेह है।

यह भी पढ़े : Ranchi Rail Divison : आरपीएफ पोस्ट मूरी ने टिकटों कि कालाबाजारी कर रहे दुकानदार को पकड़ा

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उसके बाद एस्कॉर्टिंग पार्टी संदिग्ध व्यक्ति को यात्री के साथ रांची रेलवे स्टेशन के आरपीएफ बूथ पर ले आई। इस बीच महिला उप निरीक्षक प्रियंका कुमारी ने सहायक बूथ पर उपस्थित होकर संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की जिसपर उसने अपना नाम मनोज पासवान पिता नागराज पासवान, पता राघोपुर, जिला-मुजफ्फरपुर बिहार बताया। उसके पास से तलाशी के दौरान विभिन्न कंपनियों के कुल 05 मोबाइल बरामद हुए।

उक्त बरामद मोबाइल फोन के संबंध में पूछने पर उसने स्वीकार किया कि सभी मोबाइल उसके द्वारा चोरी किये गये हैं। उक्त सभी मोबाइल में से एक मोबाइल ओप्पो मोबाइल यात्री बलराम कुमार का था। उक्त यात्री से पूछने पर उसने बताया कि वो सासाराम से रांची तक की यात्रा ट्रेन नं. 18612 बनारस-रांची एक्स. मे कर रहा था और जब वह आधी रात को उठा तो उसने पाया कि उसका फोन चोरी हो गया था और ऐसा लग रहा था कि यह व्यक्ति बार-बार उपरोक्त कोच में घूम रहा था। बाद मे आरपीएफ एसआई रंजीत कुमार ने 05 मोबाइल सहित कुछ नगद जब्त किए और उपलब्ध गवाहों की उपस्थिति में जब्ती सूची तैयार की। शिकायतकर्ता यात्री बलराम सिंह, उम्र 21 वर्ष, पुत्र- अरुण सिंह, निवासी-कन्हौली, थाना-करायपुरब सुराय, थाना-मलिकपुर, नालन्दा बिहार द्वारा जीआरपीएस रांची में एफआईआर उक्त पकड़े गए आरोपी के खिलाफ दर्ज कि गई।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर