WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

World Tribal Day Special : 74 बार रक्तदान कर चुके हैं ट्राईबाल ब्लड मैन राजेश मार्डी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

74 बार रक्तदान कर चुके हैं ट्राइबल ब्लड मैन राजेश मार्डी सन् 2000 दिसंबर माह में पहली बार रक्तदान करने का सौभाग्य मिला और उसके बाद निरंतर रक्तदान करने का सिलसिला अब भी जारी है । परसुडीह थाना क्षेत्र के सारजमदा निदिरटोला निवासी 42 वर्षीय राजेश मार्डी ने बताया कि वे कोल्हान प्रमंडल के पहले आदिवासी रक्तदाता हैं जिन्होंने आदिवासी समाज से अब तक सबसे अधिक बार रक्तदान किया हैं ।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : बीडीओ-सीओ के सामने नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां, ठेकेदार कर रहा मजदूरों की जान से खिलवाड़

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पांच थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को गोद लेकर हर महीने रक्त उपलब्ध कराते हैंइस संबंध में राजेश मार्डी ने बताया कि 2020 में कोरोना काल के समय जब ब्लड बैंक में रक्त की किल्लत हुई और हमारे एक दोस्त की बेटी जो थैलेसीमिया रोग से पीड़ित बच्ची हैं को रक्त की जरूरत पड़ी तो बहुत ही परेशानी हुई । तब मैंने ठान लिया कि इस बच्ची को हर महीने रक्त उपलब्ध कराना ही होगा और तब से उन्हें गोद लेकर आज भी निरंतर रक्त उपलब्ध करा रहा हूं । 1. आरोही सोरेन (7 वर्षीय) रासुनचोपा, पोटका प्रखंड 2. सुमन टुडू (6 वर्षीय) महेशडूबा, घाटशिला प्रखंड. 3. सचिन मुर्मू (2 वर्षीय) चिरुगोड़ा, घाटशिला प्रखंड.4. प्रिया टुडू ( डेढ़ वर्षीय) मोड़दा, डुमरिया प्रखंड.5. आर्यन मुर्मू (8 महिने) कुईलीसुता, मुसाबनी प्रखंड.

वर्ष 2017 से अपने साथियों के साथ मिलकर कोल्हान प्रमंडल के कई सुदूर ग्रामीण इलाकों में रक्तदान शिविर आयोजित कर रहे हैं, जिनमें सारजमदा, जानेगोड़ा, गोड़ाडीह, हलुदबनी, देवघर, गदड़ा, सराईकेला के गामदेसाई राजनगर, पश्चिम सिंहभूम जिला के हाटगम्हरिया, पोटका के बालीजुड़ी, धालभूमगढ़ प्रखंड के जोनबुनी और रावताड़ा, डुमरिया प्रखंड के भागाबांदी, घाटशिला के बेनाशोल और बहरागोड़ा प्रखंड में गलवान वीर शहीद गणेश हांसदा के गांव कोषाफलिया मुख्य रूप से शामिल हैं ।

रक्तदान के लिए इन्हें मिल चुका है सम्मान………………. माझी पारगाना महाल, पूर्वी सिंहभूम के वार्षिक सम्मेलन में आदिवासी समाज में सबसे अधिक बार रक्तदान करने के लिए इसी वर्ष जून महीने में घाटशिला के पावड़ा में देश पारगाना बाबा बैजू मुर्मू के हाथों इन्हें सम्मानित किया गया है ।

इसके अलावा रांची में झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी रांची 2024 में, झारखंड आदिवासी विकास समिति, धुर्वा रांची 2020 और 2021 में  संथाल इंजीनियर वेलफेयर सोसायटी, कोलकाता 2022 में  All India Santal Bank Employees Welfare Association भुवनेश्वर ओड़िशा 2022 में झारखंड कला संगम, सुंदरनगर 2021 में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी जमशेदपुर 2019 में इसके साथ साथ वीवीडीए झारखंड के वार्षिक सम्मान समारोह 2023 में इन्हें लाईफ टाईम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है ।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर