Jamshedpur : सिदगोड़ा में कांग्रेस ने मोदी पर बोला हमला, महंगाई के मुद्दे पर 2024 का मिशन फतेह करने की तैयारी

SHARE:

जमशेदपुर।

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गोलमुरी प्रखंड के बागुनहातु-2 नंबर में कांग्रेस नेता दीपक कर्मकार के अध्यक्षता में शनिवार को नुक्कड सभा आयोजित की गई. नुक्कड़ सभा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी को चौक चौराहे, नुक्कड़, हाट, बाजार पर इसलिए सभा करने की आवश्यकता आन पड़ी है कि देश को भाजपा सरकार एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांटे भरे रास्ते में लाकर खड़ा कर दिया है. आज आम जनता महंगाई की मार से त्रस्त है. हमारे नौजवान, हमारे घर के बच्चे जो नौकरी के आस में लगातार पढ़ाई करते हैं. उनका भविष्य अंधकार मय हो गया है. रेलवे में, सैकड़ों सरकारी उपक्रमों से नौकरियां खत्म की जा रही है. पढ़ लिखकर नौजवान दर-दर भटक रहे हैं. उनके समक्ष परिवार को चलाने के लिए कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है. यह विडंबना भरा समय विगत 9 वर्षों से हम लोगों के सामने आकर खड़ा है. भारत की जनता को अब आगे आना होगा. अपने बच्चों के भविष्य को सुखमय बनाने के लिए सोचना पड़ेगा. आज महिलाएं घर चलाने में असमर्थ हो रही है.

गैस का सिलेंडर जो 2014 में 450 ₹ था. आज 1142 रुपए हो गया है. पेट्रोल डीजल की कीमत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी कम है, लेकिन मोदी जी अपना तिजोरी भरने के चक्कर में हम लोगों को बहुत महंगे में पेट्रोल डीजल दे रहे हैं. इतना ही नहीं खाद्य पदार्थ, दूध सब्जी का कीमत आसमान छू रहा है. सबसे बड़ा दिक्कत गरीब परिवारों को झेलना पड़ रहा है. वह अपना घर चलाने में असफल साबित हो रहे हैं. मोदी के राज में इतनी महंगी हो जाएगी किसी ने नहीं सोचा था. भारत की आम जनता यही सोच रही थी कि मोदी आएंगे. महंगाई कम होगी, लेकिन मोदी ने धोखा किया है. आप सबों से हम आग्रह करने आए हैं कि आगामी 2024 में आप बहुत बड़े फैसले के नतीजे को ध्यान में रखें. अपने परिवार, अपने नौजवानों, अपने महिलाओं की सुरक्षा के बारे में अवश्य सोचें. आज कर्नाटक प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को अपनी आंखों पर बिठाया और बहुत बड़ा फैसला दिया है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सभा को संबोधित करते जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने भाजपा सरकार के अगुआ नरेंद्र मोदी के क्रियाकलाप पर उंगली उठाई. कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. उन्हीं के छत्रछाया के नीचे भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह जो कुश्ती संघ के अध्यक्ष भी हैं. हमारे घर की इज्जत जो बेटियां होती हैं,। जो भारत के नाम और गौरव को विदेशों में ऊंचा कर रही हैं. कुश्ती की महान खिलाड़ी हैं. उन्हीं के साथ बहुत गलत कार्य किया. लगातार धरना प्रदर्शन दिल्ली के जंतर मंतर में हुआ, लेकिन भाजपा सरकार इतना बेसुध होगा किसी ने सोचा नहीं. अब भारत के जनता ही बताएं कि हमारी बेटियां को न्याय कैसे मिलेगा. अब एक रास्ता बचता है. भारत की आम जनता इस पर अपना फैसला और न्याय दें. वह कौन सी शक्ति है जो हमारी बेटियों का इज्जत के साथ खिलवाड़ किया. उस अपराधी को बचाने के लिए कार्य कर रहा है. आज हमारी बेटियों का इज्जत की बात है. हमने निर्णय लिया है कि हम अपने बेटियों को न्याय दिलाने के रास्ते में साथ रहेंगे. हमारी बेटियों को जो भी आंख उठाकर देखेगा. उसके इज्जत के साथ खिलवाड़ करेगा. हम लोग उसके विरोध के रूप में महाशक्ति बनकर खड़ा रहेंगे.

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, राजकुमार वर्मा , धीरज कुमार,कुमार गौरव, रूपलाल लोहार, मुकुल दास, लकिकान्तो घोष सहित अन्य कई नेताओं नें अपना वक्तव्य दिया. कार्यक्रम का संचालन दीपक कर्माकार एवं धन्यवाद ज्ञापन के डी गुप्ता ने किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर