Breaking News
Punjab Police raid in Jamshedpur : पंजाब में भाई-भाभी की हत्या मामले में टिनप्लेट गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान तरसेम सिंह सेमे की तलाश में सिदगोड़ा में पंजाब पुलिस की रेड Potka Assembly Constituency : उद्घाटन से पहले ही जर्जर होने लगा 11 करोड़ का स्वास्थ्य केंद्र, भवन में पड़ीं गंभीर दरारें Jamshedpur : ‘चोर मचाए शोर’ की तर्ज पर मुझे बदनाम करने की साजिश, पर्दे के पीछे कौन? सरयू राय ने उठाए गंभीर सवाल Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, रक्षित, अनाभ्या, नंदिनी और स्मिकी ने जीते चार पदक Jamshedpur Protest: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर BJP का महाप्रदर्शन, हेमंत सरकार पर बोला हमला Patna : कभी डिप्टी कलेक्टर तो कभी SDM बनने का आरोप – 15 लाख का काम कराने के बाद कारोबारी से ठगी, धमकी और रंगदारी की शिकायत
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Saraikela Police : राजनगर से डॉक्टर का अपहरण कर ह*त्या करने में तीन को भेजा गया जेल, फिरौती को लेकर हुई घटना

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सरायकेला–खरसावां जिले के राजनगर थाना अंतर्गत सिजुलता निवासी बृहस्पति मंडल (57) का गुरुवार फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। अपहरणकर्ताओं ने कोवाली में बृहस्पति की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया था। हालांकि, सरायकेला–खरसावां और जमशेदपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि राजनगर के ओढ़ागुट्टू निवासी चंदन गोप, त्रिदेव गोप और जमशेदपुर के सुंदरनगर निवासी रोहित कुमार सिंह ने फिरौती के लिए बृहस्पति का अपहरण लिया था।

यह भी पढ़े : Jamshedpur Politics : अच्छे प्रशासक के रूप में पहचान बनाने वाले पूर्व कमिश्नर विजय सिंह भी चुनाव लड़ने की रेस में, राजनेताओं के संपर्क में बने

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

हालांकि समय रहते पुलिस को सूचना मिली जिसके बाद सरायकेला और जमशेदपुर पुलिस ने नाकेबंदी कर दी और आरोपियों को पकड़ लिया। हालांकि पकड़ाने के पूर्व ही बृहस्पति की हत्या कर दी गई पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक हथियार और घटना में प्रयुक्त कार जब्त कर ली है। एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि बृहस्पति मंडल का पियालडीह में मंडल क्लिनिक नाम से डेंटल क्लिनिक है। क्लिनिक में उनके बेटे भास्कर मंडल बैठते है जबकि बृहस्पति मंडल क्लिनिक में बेटे का हाथ बंटाते थे।

गुरुवार सुबह 9.30 बजे बृहस्पति मंडल अपने घर से क्लिनिक जाने के लिए निकले थे। इसी बीच कार से आए चंदन, त्रिदेव और रोहित हथियार दिखाकर बृहस्पति का अपहरण कर अपनी कार में बिठाया। इसी बीच पुलिस को खबर मिली। सरायकेला पुलिस ने जमशेदपुर पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से अभियान चलाकर जांच अभियान चलाया। पुलिस को देखकर आरोपी कार लेकर कोवाली से पोटका की ओर भागे पर रास्ते में ही पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया पर उससे पहले ही बृहस्पति की हत्या कर दी गई।

बृहस्पति ने पहचाना इसलिए कर दी हत्या, 20 लाख मांगने वाले थे

पूछताछ में चंदन ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पूर्व ही उसने साथियों के साथ मिलकर अपहरण कर फिरौती की मांग करने का प्लान बनाया था। कार रोहित सिंह की थी। सभी 20 लाख फिरौती मांगकर आपस में बांटने वाले थे। अपहरण कर कोवाली के हरिना मंदिर में छुपने वाले थे। फिरौती की रकम मिलने के बाद बृहस्पति को छोड़ देते। सभी ने कार में बृहस्पति के साथ मारपीट का एक वीडियो भी बनाया। इसी बीच बृहस्पति ने उसे पहचान लिया। पहचान उजागर हो जाने के डर से गमछा से गला घोंटकर हत्या कर दी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर