WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भाजपा का विधानसभा चुनाव में सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी संकल्प पत्र के लिए सुझाव अभियान का हुआ शुभारंभ, चारों विधानसभा में जनता के सुझावों को संकलित करेंगे कार्यकर्ता

SHARE:

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा- झारखंड अलग राज्य की मांग को भाजपा ने किया साकार, भाजपा जो कहती है, वो करती है

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक पार्टी अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में जुटी हैं। भारतीय जनता पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) तैयार करने से पहले राज्य में विभिन्न वर्ग के लोगों से सुझाव लेगी। इसके लिए प्रमंडल से लेकर प्रखंड स्तर तक व्यापक पैमाने पर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म और व्हाट्सएप पर भी लोगों से सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। उपरोक्त जानकारी पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को गोलमुरी स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। इस दौरान राज्यसभा सांसद एवं भाजपा झारखंड प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा मौजूद रहे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur Bjp : विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक बैठक में चारों विधानसभा सीट फतह करने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

पार्टी का संकल्प पत्र होगा जनता के आकांक्षाओं का प्रतिबिंब: अर्जुन मुंडा

भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में आयोजित प्रेस-वार्ता में अर्जुन मुंडा ने कहा कि पार्टी ने संकल्प लिया है कि जनाकांक्षाओं के अनुरूप सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी संकल्पपत्र तैयार करेगी, जिसमें हर वर्ग, हर क्षेत्र और समाज के हर तबके की आवाज़ को प्रमुखता से स्थान मिलेगा। उन्होंने कहा कि जनता का शासन जनता के सुझावों से ही प्रारंभ होता है। भाजपा घोषणा पत्र नहीं, बल्कि संकल्प पत्र के साथ लोगों के पास जाती है। इसी उद्देश्य के साथ पार्टी ने जनता से सुझाव प्राप्त करने का अभियान शुरू किया है।

 सुझाव के लिए भाजपा ने नंबर 6202750671 किया जारी, समाज के सभी वर्गों से सुझाव लेगी पार्टी

श्री मुंडा ने बताया कि भाजपा जो संकल्प लेती है उसे पूरा भी करती है। झारखंड अलग राज्य की मांग को भाजपा ने प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया। यह हमारा संकल्प था, जिसे केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने पूरा किया। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार किए जा रहे संकल्पपत्र को लेकर श्री मुंडा ने कहा कि यह दस्तावेज़ न केवल प्रदेश की मौजूदा समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करेगा, बल्कि भविष्य की दिशा भी तय करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति है कि वह जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए वादे करती है और उन्हें पूरा करती है। परंतु इसके विपरीत अन्य दल केवल झूठे वादे और आश्वान के सहारे जनता को ठगने का प्रयास करते हैं। श्री मुंडा ने कहा कि भाजपा वैसे दलों से अलग है, जो जनता के सामने झूठे वादों का मायाजाल बुनते हैं। हम ठगबंधन की तरह जनता को गुमराह करने वाले वादे नहीं करते, बल्कि वादे को धरातल पर उतारते हैं।

श्री मुंडा ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि वे अपने विचार, समस्याएं और सुझाव पार्टी तक पहुंचाएं, ताकि उन्हें संकल्पपत्र में सम्मिलित किया जा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा का संकल्पपत्र प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं और उम्मीदों का सम्मान करते हुए एक धर्मग्रंथ के रूप में पालन कर उन उम्मीदों को साकार करने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

वहीं, प्रदेश महामंत्री एवं भाजपा झारखंड प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा का संकल्प है कि लोगों की आकांक्षाएं पार्टी तक पहुंचें और भाजपा की सरकार अगले 5 वर्षों में लोगों की उन सभी अपेक्षित आकांक्षाओं को पूरा करेगी। इसके लिए सभी मंडलों में घोषणा पत्र सुझाव पेटी में पत्रक के माध्यम से लिखित सुझाव भी लिए जायेंगे। वहीं, भाजपा कार्यकर्ता सुझाव पेटी लेकर जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। इसके अतिरिक्त 6202750671 पर मिस कॉल एवं के माध्यम से जनता के सुझावों को एकत्रित करेंगे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर