Jamshedpur : झारखंड से सिर्फ राजनीति और चुनाव का नहीं बल्कि दिल का रिश्ता है : पीएम मोदी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पीएम मोदी रविवार को झारखंड के जमशेदपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने परिवर्तन रैली को संबोधित किया। उन्होंने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि मैं रांची पहुंचा तो मौसम ज्यादा खराब हो गया। हेलीकॉप्टर उड़ नहीं सकता था। इसलिए मैंने तय किया कि सड़क मार्ग से जाऊंगा। रास्ते भर बारिश अपने आशीर्वाद बरसा रही थी।

यह भी पढ़े : PM reached jamshedpur : प्रधानमंत्री पहुचें जमशेदपुर….गोपाल मैदान में उमड़ी भारी भीड़

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

लोगों को पहले पता नहीं था कि मैं सड़क मार्ग से जाऊंगा, लेकिन जैसे ही पता चला लोग हाथ में झंडा लेकर खड़े थे। ये प्यार ये आशीर्वाद मेरे जीवन की बहुत बड़ी पूंजी है। साथियों बारिश कितनी ही तेज क्यों ना हो। रुकावटें कितनी भी ज्यादा क्यों ना हो। लेकिन कोई भी रुकावट मुझे आपसे अलग नहीं कर सकती। मैं आपके दर्शन किये बिना वापस नहीं जा सकता हूं। इसलिए मैं पहुंच गया। साथियों क्रांति और बलिदानों की धरती भगवान बिरसा मुंडा की धरती, वो धरती जिसने पोटो हो जैसे कोल्हान के महान योद्धा दिये। मैं झारखंड की इस महान धरती को प्रमाण करता हूं।

साथियों आज करमा पूजा की उमंग के बीच यहां आने से पहले झारखंड को विकास की कई बड़ी सौगात देने का सौभाग्य मिला। मैं करमा पर्व की आपको बधाई देता हूं। उत्सव के इस माहौल में आज झारखंड को 6 नई वंदे भारत ट्रेन मिली है। इसका बड़ा फायदा मध्यम वर्ग को होगा। इससे युवाओं के लिए रोजगार और प्रगति के अवसर बनेंगे। साथियों आज झारखंड के हजारों गरीबों पीएम आवास योजना के को पक्के घर मिले हैं।

इनमें से ज्यादातर घर माता बहनों ने नाम पर है। आज आपका ये भाई अपनी बहनों को अपने पक्के घर का उपहार देकर धन्य हो गया। साथियों कुछ ही महीने पहले मैं लोकसभा चुनाव के दौरान आपका आशीर्वाद मांगने झारखंड आया था। आप उस तपती गर्मी मे भी मुझे अपना आशीर्वाद देने आये थे। एक तरफ पूरा विपक्ष मोदी को हराने के लिए बेचैन था। पूरी जमात बड़े-बड़े षडयंत्र बड़ी बड़ी साजिशे, झूठ फैलान की मशीनरी, अफवाह का तंत्र, देश को बांटने वाली ताकतें। आपका आशीर्वाद उन सब पर भारी पड़ा। मैं इस आशीर्वाद के लिए आपका धन्यवाद करता हूं।

आज गरीब दलित शोषितो, वंचित का भरोसा मुझ पर है। युवाओं का भरोसा मुझ पर है, मध्यम वर्ग का आशीर्वाद मुझ पर है। और इस भरोसे को मजबूत बनाने के लिए मोदी कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। साथियों झारखंड और भाजपा का रिश्ता सिर्फ राजनीति का रिश्ता नहीं है। सिर्फ चुनावो का नहीं है। ये दिल का रिश्ता है। भाजपा का सपना आपका अपना सपना है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें