Giridih : स्वच्छता ही सेवा अभियान का उपायुक्त, नमन प्रियेश लकड़ा ने किया शुभारंभ

SHARE:

उपायुक्त ने महात्मा गाँधी के मूल्य स्वच्छता ही ईश्वरीयता हैं, के मूल्यों पर चलने का दिया सन्देश

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 को लेकर उपायुक्त, नमन प्रियेश लकड़ा ने महात्मा गाँधी के मूल्य स्वच्छता ही ईश्वरीयता को आत्मसात करने का सन्देश दिया। उपायुक्त महोदय ने कहा कि जब आंतरिक और बाहरी दोनों तरह की स्वच्छता होती है, तो यह व्यक्ति ईश्वरीयता के करीब पहुँचता है। उपायुक्त महोदय ने कहा कि आज 17 सितम्बर से हम स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत कर रहे हैं, जो 02 अक्टूबर महात्मा गाँधी जयंती तक चलेगा। महात्मा गाँधी के नैतिकता और स्वच्छता के मूल्यों को अपनाते हुए आज हम लोग स्वच्छता की शपथ ले कर स्वच्छता पखवाड़ा का आगाज कर रहे हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Giridih : स्वच्छ भारत मिशन शहरी- स्वच्छता ही सेवा 2024 के तहत एक पेड़ माँ के नाम का आयोजन नगर निगम परिसर में किया गया

इस दौरान उन्होंने विशेष ज़ोर देते हुए कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा में हम सब को श्रमदान करना हैं। उपायुक्त ने समस्त जिलेवासियों से अपील किया कि “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” में हमे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें, जिसकी शुरुआत आप अपने कार्यालय से अपने घरों से एवं अपने आसपास, पड़ोस को साफ़ करें। सभी लोग श्रमदान करें और अपने आसपास की जगहों को साफ़-सुथरा बनाये। उपायुक्त ने इस अभियान को लेकर जिले के सभी जनप्रतिनिधियों , पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए निदेशित किया।

कार्यक्रम में मुकेश कुमार मंडल, कार्यपालक अभियंता द्वारा अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया, कार्यपालक अभियंता ने कहा कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अपनी जल सहिया कार्यकर्त्रीयों एवं पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से इस अभियान को जन – जन तक पंहुचा रहा हैं एवं लोगों की सार्वजनिक भागीदारी और जागरूकता सुनिश्चित कर रहा है। मौके पर कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनिय अभियंता, जिला समन्वयक SBM, सभी कर्मचारीगण एवं यूनिसेफ सपोर्टेड आई.डी.एफ टीम उपस्थित रहे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें