फतेह लाइव, रिपोर्टर.
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में साकची गोलचक्कर पर मंगलवार को संध्या 4:00 बजे मंत्री बन्ना गुप्ता ने पुतला दहन किया। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ असंसदीय, अमर्यादित, स्तरहीन बात करने के खिलाफ भाजपा सरकार के केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू एवं महाराष्ट्र के शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड का पुतला दहन किया गया।
यह भी पढ़े : Jamshedpur : भुईयांडीह में टाटा स्टील फाउंडेशन ने बांटी तिरपाल
इस अवसर पर पुतला को झारखंड सरकार के मंत्री श्री बन्ना गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने आग लगाकर अपना रोष का इजहार किया। इस अवसर पर कांग्रेसजन काफी आक्रोशित होकर प्रतिरोध कर रहे थे एवं अपने प्रतिरोध के दौरान जमकर भाजपा सरकार और भाजपा नीतियों के खिलाफ नारा लगाया।
इस अवसर पर झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोग सांकेतिक विरोध कर रहे हैं। हम सभी कांग्रेस नेता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मार्ग पर चलते हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हम लोगों को सत्याग्रह करना सिखाया है। अहिंसा परमो धर्म सिखाया है। हम मारेंगे नहीं लेकिन मानेंगे नहीं।
भारत सरकार लोकतंत्र के मूल्यों को समाप्त करने के लिए एकाधिकार और आधिपत्य स्थापित करने के लिए हमारे नेता राहुल गांधी, जिनमें स्वर्गीय इंदिरा गांधी एवं स्वर्गीय राजीव गांधी का खून दौड़ रहा है। स्वः इंदिरा और स्वः राजीव का खून मां भारती के माटी में सना हुआ है। राहुल गांधी को कभी उनके जात के नाम पर टिप्पणी करते हैं। कभी आतंकवादी कहकर, भाजपा नेता और भारत की सरकार लोकतंत्र को कुचलना चाहती है। हम देश के बलिदानी और शहादत देने वाले लोग का अपमान नहीं सहेंगे। कहीं ना कहीं भाजपा सरकार सहमी है और डरी है।
नवनीत सिंह बिट्टू और संजय गायकवाड यह तो प्यादा है, असली मोहरा तो देश के प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने कहा 400 का आंकड़ा पार करेंगे, लेकिन 241 पर सिमट गए। जमशेदपुर आकर सरना धर्म कोड नहीं दिया, पिछड़ों का 27 % आरक्षण नहीं दिया। यह कहते थे विधि व्यवस्था खराब है और 130 किलोमीटर जमशेदपुर आ गए और 130 किलोमीटर रांची तक कुल 260 किलोमीटर आना-जाना सही सलामत करना, झारखंड सरकार ने सुरक्षा के साथ सफल किया, लेकिन दो शब्द झारखंड सरकार के लिए धन्यवाद तक नहीं दिया।
हम लोग तो संविधान को बचाने के लिए लड़ाई लड़ेंगे। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि भगवान उनको सद्बुद्धि दें। जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने प्रेस को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार को आगाह किया कि उनके नेता अपने भाषा, अपने बोली पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कांग्रेस पार्टी खुलकर आम जनता के बीच भाजपा के चरित्र को उजागर करेगी। भाजपा के नेता मर्यादा का मर्दन ना करें। देश में और समाज में भागईचारा रहने दें। वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार और पार्टी के नेता अब संस्कारी नही रहे, अब उनके मंत्री और नेता संस्कार विहिन हो गए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी को अविलंब अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए।
यह भी पढ़े : Jamshedpur : भुईयांडीह में टाटा स्टील फाउंडेशन ने बांटी तिरपाल
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों में वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी, प्रदेश सचिव महेंद्र मिश्रा, समांता कुमार, प्रदेश महामंत्री परविंदर सिंह, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, सुखदेव सिंह मल्ली, संजय तिवारी, अरुण कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष बबुआ झा, रियाजुद्दीन खान, ज्योति मिश्रा प्रभात रंजन श्रीवास्तव, सूर्या राव, अंसार खान, संजय यादव, हरिहर प्रसाद, रईस रिजवी, बलजीत सिंह, पप्पू शुक्ला, नालनी कुमारी, संजय कुमार मंडल अध्यक्ष जेम्को, वीरेंद्र पांडेय, सुशील घोष, सनी सिंह, गुरुपदो गोराई, कौशल प्रधान, अफसर इमाम, मो. सलीम, तनवीर खान, आफताब अहमद सिद्दीकी, मंडल अध्यक्ष बिष्टुपुर अली राजा खान, शाहनवाज अहमद, अमित प्रसाद, चिन्ना राव, कमर राजा खान, सचिन कुमार सिंह एनएसयूआई अध्यक्ष, रंजीत झा, उषा यादव, संध्या दास, फरहत बेगम, राजकिशोर प्रसाद, महामंत्री गुरदीप सिंह, वरिष्ठ नेता प्रभात ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष बिष्टुपुर शहजाद खान, मनीष अग्रवाल, नसीम अंसारी एनएसयूआई, संजीव मिश्रा, सुमित सोनकर, निखिल कुमार, शमशेर खान, अखिलेश सिंह मंडल अध्यक्ष एमजीएम, जसवीर सिंह जस्सी, अरुण बारीक जिला सचिव, अजय महतो, जिला सचिव दुर्गा प्रसाद, वसीम खान, नौशाद सहित सैकड़ो कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।