Jamshedpur : कोल्हान प्रमंडल में 23 सितंबर से भाजपा करेगी परिवर्तन यात्रा का आगाज, “ना सहेंगे, ना कहेंगे, बदल कर रहेंगे” के संकल्प के साथ कोल्हान में 1100 किमी की होगी यात्रा

SHARE:

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वमी ने कहा- कुव्यवस्था से त्रस्त जनता की भावनाओं का प्रतीक है परिवर्तन यात्रा

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड के छह सांगठनिक प्रमंडलों में परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। कोल्हान प्रमंडल में 23 सितंबर से भाजपा परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करने जा रही है। इस यात्रा की शुरुआत बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के पवित्र चित्रेश्वर धाम से होगी और समापन चाईबासा में होगा। इस परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य झारखंड में सत्ता परिवर्तन के साथ-साथ व्यवस्था परिवर्तन को अंजाम देना है। इस यात्रा के माध्यम से राज्य की जनता को वर्तमान हेमंत सरकार के पांच साल की नाकामियों, कुव्यवस्था, भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी, निरंकुशता और बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या घुसपैठ से आदिवासी जनसंख्या में हो रहे बदलाव से जनता को अवगत कराया जाएगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur Update : सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान बीबी सुखजीत कौर की अंतिम शव यात्रा गुरुवार को, 21 को रखा जायेगा अखंड पाठ, झारखंड सिख समन्वय समिति समेत कई ने किया शोक व्यक्त

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 23 सितंबर को बहरागोड़ा विधानसभा विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

झारखंड के लोगों की पहचान ईमानदारी, सच्चाई और परिश्रम से है, लेकिन हेमंत सरकार ने भ्रष्टाचार के ऐतिहासिक कारनामों से झारखंड को देश और दुनिया में बदनाम कर दिया है। बुधवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में कोल्हान प्रमंडल में परिवर्तन यात्रा की विस्तृत जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित प्रेस वार्ता में परिवर्तन यात्रा के कोल्हान प्रभारी और भाजपा झारखंड प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से झारखंड की गठबंधन सरकार ने राज्य के स्वाभिमान, अस्मिता और पहचान को गहरा आघात पहुंचाया है।

कोल्हान प्रमंडल के सभी 14 विधानसभा में भाजपा सुसज्जित रथ निकालकर हेमंत सरकार के पांच साल की नाकामियों, कुव्यवस्था, भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी, निरंकुशता और बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या घुसपैठ पर जनता को करेगी जागरुक

उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने भ्रष्ट कांग्रेस, झामुमो और राजद गठबंधन सरकार को सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है। यह परिवर्तन यात्रा तीन करोड़ से अधिक झारखंडवासियों की जनभावनाओं का प्रतीक है, जो अब बदलाव के लिए तैयार है। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री सह परिवर्तन यात्रा के कोल्हान सह प्रभारी नंदजी प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा एवं सह मीडिया प्रभारी अखिल सिंह मौजूद रहे।

डॉ. गोस्वामी ने कहा कि 23 सितंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री एवं झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान बहरागोड़ा क्षेत्र में विशाल जनसभा से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद की गठबंधन सरकार के शासनकाल में प्राकृतिक संसाधनों की दोनों हाथों से जमकर लूट हो रही है। बालू, पत्थर, खनिज, लकड़ी और खनिज संपदाओं की अवैध खनन पूरे राज्य में धड़ल्ले से हो रही है, और इन सभी कृत्यों को सत्ता में बैठे नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड की गठबंधन सरकार ने अपने भ्रष्ट आचरण और वादाखिलाफी से राज्य की जनता और युवाओं को पूरी तरह निराश और हताश कर दिया है। ऐसे में भाजपा की यह परिवर्तन यात्रा जनता की आवाज बनकर उभरेगी और निरंकुश व तानाशाही सरकार को अब उखाड़ फेंकेगी।

डॉ. गोस्वामी ने बताया कि यात्रा के दौरान कोल्हान प्रमंडल के विभिन्न विधानसभा के 11,000 किलोमीटर के क्षेत्र में जनसभाओं और रोड शो का आयोजन किया जाएगा। कहा कि इस यात्रा के माध्यम से राज्य की जनता में एक नई उम्मीद और ऊर्जा का संचार होगा। इसमें कोल्हान के 14 विधानसभा क्षेत्रों में विशाल जनसभाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें से 2 बड़ी महा जनसभाएं भी होंगी। इस यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं जैसे सुभेंदु अधिकारी और अन्य दिग्गज नेता भी शामिल होंगे, जो राज्य की जनता और सामाजिक संगठनों के प्रमुखों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे।

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि परिवर्तन यात्रा का थीम “ना सहेंगे, न कहेंगे, बदल कर रहेंगे” है, जो राज्य की जनता के आक्रोश और बदलाव की भावना को प्रदर्शित करता है। कहा कि हमने राज्य की हेमंत सरकार को उनकी जनविरोधी नीतियों और वादाखिलाफी पर लगातार आंदोलन के माध्यम से आगाह करने का प्रयास किया है। अब इस निरंकुश और अकर्मण्य सरकार को और समय नही दिया जा सकता है। परिवर्तन यात्रा न केवल सत्ता परिवर्तन के लिए बल्कि भ्रष्टाचार और कुशासन से त्रस्त राज्य की व्यवस्था को बदलने के लिए भी है। यात्रा के दौरान भाजपा एक सुसज्जित रथ-नुमा मंच का उपयोग करेगी, जहां से नेताओं के भाषण होंगे और जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। परिवर्तन यात्रा में प्रत्येक गांव, क्षेत्र, कस्बों के लोग भाग लेंगे और इसे ऐतिहासिक आंदोलन बनाएंगे। परिवर्तन यात्रा के माध्यम से ना सहेंगे, ना कहेंगे, बदल कर रहेंगे” और हेमंत सोरेन जवाब दो, पांच साल का हिसाब दो के नारों के साथ जनता जवाब मांगेगी।

वहीं, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार के दिन अब गिनती के बचे हैं। राज्य की जनता ने मन बना लिया है कि इस निकम्मी और झारखंड विरोधी सरकार को सत्ता से बाहर कर और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने वाली विकासोन्मुखी भाजपा सरकार को चुनेगी।

प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने कहा कि यात्रा के माध्यम से भाजपा का उद्देश्य राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन का अंत कर विकसित झारखंड बनाने का है, जहां जनता का हित सर्वोपरि होगा और राज्य का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि मीडिया प्रबंधन के दृष्टिकोण से सभी विधानसभा में पार्टी ने मीडिया प्रभारी की नियुक्ति की है।

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पोटका और जुगसलाई विधानसभा में परिवर्तन यात्रा के तहत जनसभा का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। वहीं, यात्रा की सफलता और व्यापक जनभागीदारी को लेकर पार्टी विभिन्न स्तर पर तैयारी कर रही है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें