WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बागबेड़ा में पानी के लिए लोगों का गुस्सा फूटा, मुखिया का घर घेरा

SHARE:

जमशेदपुर।

बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी रोड नंबर 5 और रोड नंबर 3 में पानी नहीं आने की वजह से आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने बागबेड़ा पांच नंबर रोड निवासी क्षेत्र के मुखिया के घर का घेराव किया और जल्द से जल्द समस्या से निजात दिलाने की मांग की. क्षेत्र के महिला, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग काफी परेशानियों से जूझ रहे हैं. उन्हें सिर्फ कई वर्षों से केवल आश्वासन मिल रहा है. अपनी इस समस्या को लेकर आक्रोशित महिला, पुरुषों ने बागबेड़ा रोड नंबर 5 निवासी व क्षेत्र के मुखिया राजकुमार के घर पर शनिवार को धावा बोला और जल्द से जल्द समस्याओं को दूर करने की मांग की अन्यथा इस मामले की शिकायत करने की चेतावनी दी. क्षेत्र निवासी अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि विगत 3 वर्षों से वह सारे लोग परेशान हैं. बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में अन्य क्षेत्रों में पानी मिल रही है, पर रोड नंबर 5 और 3 के 150 परिवार के 1000 लोग परेशान है त्रस्त हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमने लिखित शिकायत मुखिया से की है, मुखिया भी हमें लिखकर दे कि कब तक इस समस्या से निजात मिलेगा अन्यथा ये सभी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

बागोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में पानी की समस्या बागबेड़ा कॉलोनी ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति की है, जिसकी अध्यक्षता क्षेत्र के मुखिया करते हैं. उनके द्वारा दूर की जाती है. वर्तमान समय में मुखिया का कहना है कि समिति के पास मेंटेनेंस के लिए पर्याप्त पैसा नहीं है, जबकि पूर्व मुखिया के समय में समिति के पास एक अच्छी खासी राशि जमा की गई थी, जिससे मेंटेनेंस का कार्य किया जा सकता है. इसके बावजूद लोग मुखिया को प्रत्येक परिवार के हिसाब से जरूरत के मुताबिक भुगतान करने के लिए वे तैयार हैं, पर निष्कर्ष शून्य ही निकल रहा है. इधर जब मुखिया से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पानी की समस्या से क्षेत्रवासी आक्रोशित हैं. जल्द ही इनके समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा.

Gambhir Car Associate Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर