Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Jamshedpur: गोलमुरी मंडल के भाजपाइयों ने महाजनसंपर्क अभियान में गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, दिनेश कुमार ने कहा अंत्योदय के मूलमंत्र के साथ सभी वर्गों की चिंता करती है भाजपा

SHARE:

जमशेदपुर. 

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नित सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियों एवं सरकार के अच्छे कार्यों की सूची लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा द्वारा राष्ट्रव्यापी महा जनसंपर्क अभियान चलाई जा रही है। इसी क्रम में जमशेदपुर महानगर के विभिन्न मंडलों में भाजपा कार्यकर्ता घर घर पहुंचकर लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियां बता रहे हैं। शनिवार को गोलमुरी मंडल के भाजपाईयों ने टुइलाडुंगरी के ए एवं बी ब्लॉक में महा जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व मंडल के मंत्री बी श्रीनिवास ने किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता खेमलाल चौधरी सहित जिला भाजपा के मंत्री मंजीत सिंह मौजूद थें।

दिनेश कुमार ने आमजनों से बातचीत के क्रम में बताया की मोदी सरकार बिना किसी विभेद के हर वर्ग के लिए विकासोन्मुख योजनाएं प्रतिबद्धता से लागू कर रही है। भाजपा सरकारों की नीतियाँ राष्ट्रवाद एवं अंत्योदय के लक्ष्य से प्रेरित होती हैं। इस दौरान मोदी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करती हैंडबिल लोगों के मध्य वितरित हुए, विशिष्ठ व्यक्तियों एवं सामाजिक संगठनों से मिलने की कड़ी में समाज के प्रबुद्ध लोगों में डाॅ. अजय कुमार, डॉ नसीम, अधिवक्ता विनोद अग्रवाल, प्रमुख व्यवसाई विनोद कुमार चौधरी और टुईलाडूंगरी गुरुद्वारा प्रधान सुखराज सिंह के पास पहुंच कर उनको सम्मानित किया गया और मोदी जी द्वारा किए जा रहे सरकार की उपब्लब्धियो से अवगत करवाया गया, मौके पर मंडल के मिथलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी,अप्पा राव, मंजीत सिंह,धीरज पासवान, बी श्रीनिवास राव, किशोर कुमार राजा, रंजीत गुप्ता, टी अन्नत गणेश, कामेश्वर साहू, दिनेश शर्मा, मदन साहू, राजेश कुमार, संजय शर्मा, दशमी पूर्ति, विनोद कालिंदी, सुरेंद्र सिंह, आर के शुक्ला, कौशल साहू, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहें।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर