WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ghatshila : डालसा की टीम मुसाबनी में चलाया जागरूकता अभियान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जिला विधिक सेवा प्राधिकार , न्याय सदन, सिविल कोर्ट जमशेदपुर के निर्देशन में मोबाईल वैन द्वारा शनिवार को मुसाबनी प्रखंड के आसपास के क्षेत्रों में कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान डालसा टीम में पीएलवी के रूप में नागेन्द्र कुमार, अरूण रजक, जोबा रानी बास्के, संजय तिवारी एवं आशीष प्रजापति शामिल थे।

उक्त जागरूकता अभियान मुसाबनी के मेड़िया घाघरा टोला, मुसाबनी बस स्टैंड, ताजहोटल पीडब्लूडी एरिया आदि जगहों में जरूरतमंद लोगों के बीच कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्हें पीएलवी द्वारा डालसा के कार्य व उद्देश्य के बारे में बताया गया। साथ ही बाल विवाह, बाल श्रम, चाईल्ड प्रोटेक्शन, शिशु प्रोजेक्ट, मानव तस्करी, घरेलू हिंसा, डायन प्रथा, नशापान, प्लास्टिक उन्मूलन आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसके अलावा राज्य एवम केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में भी बताया गया। जागरूकता अभियान के दौरान घाघरा टोला में महिलाओं ने मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना में फॉर्म भरने के बाबजूद उन्हें 1000 की राशि नही मिलने की डालसा टीम से शिकायत की और कहा कि प्रखंड कार्यालय में पता करने पर बताया जा रहा है कि आपका बैंक खाता संख्या रजिस्ट्रेशन के समय गलत चढ़ गया है और उसे सही खाता संख्या देने पर उसमें सुधार भी नही किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि प्रखंड कार्यालय में उनका कोई सुनने वाला नही है। ग्रामीणों ने अबुआ आवास योजना में भी धांधली होने की शिकायत किया है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर