फ़तेह लाइव, रिपोर्टर
अपने पति की दीर्घायु कामना को लेकर किया जाने वाला व्रत का त्योहार करवा चौथ गिरिडीह में विभिन्न स्थानों में महिलाओं द्वारा पूरे विधिवत यथा परंपरागत तरीके से किया गया। गौरतलब है कि करवा चौथ का पर्व महिलाएं अपने पति के लम्बी उम्र की कामना को लेकर करती है। इसके लिए वह सुबह से निर्जला व्रत रखती है तथा शाम में विधिवत तरीके से पूजा पाठ करने के बाद चांद के निकलने के बाद छननी से अपने पति के दर्शन करने के बाद अपना व्रत तोड़ती हैं।
इसे लेकर गिरिडीह में भी हर साल की तरह पंजाबी समाज की महिलाओं द्वारा इसका सामूहिक रूप से पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें अन्य समाज की महिलाएं भी शामिल हुई। संध्या के पहले पूरे परंपरागत तरीके से विधिपूर्वक महिलाओं ने पूजा अर्चना की तथा चांद से निकलने के बाद अपने पति के छननी से दर्शन करने के बाद। और अपने पति के हाथ से जल पीने के बाद यह व्रत तोड़ती है। गौर तलब है कि पूर्व में। व्रत का त्यौहार गिरिडीह के पंजाबी मुहल्ला में मुख्य रूप से मनाया जाता था । इस अवसर पर व्रत कर रही पूजा सलूजा ने बताया कि इस व्रत को लेकर वे सुबह से निर्जला उपवास में रहती है तथा शाम को विधिवत रूप से पूजा अर्चना करने के बाद चांद के दर्शन होने के बाद तथा अपने पति के दर्शन करने के बाद उनके हाथ से जल पीने के बाद व्रत तोड़ती है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पंजाबी समाज के अलावा अन्य समाज की महिलाएं भी मौजूद थी।



































