Jamshedpur : इंडिया गठबंधन की बागबेड़ा में हुई बैठक में प्रत्याशी संजीव सरदार को जिताने का लिया गया संकल्प

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के पोटका विधानसभा क्षेत्र के निवर्तमान विधायक सह महागठबंधन दल के प्रत्याशी संजीव सरदार को भारी मतों से जीत सुनिश्चित कराने के लिए बागबेड़ा कॉलोनी दुर्गा पूजा मैदान में डीके मिश्रा की देख-रेख में महागठबंधन की एक बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रभारी भागवत मार्डी उपस्थित थे. गठबंधन दल की अध्यक्षता वरीय कांग्रेसी नेता नागेंद्र सिंह और संचालन डीके मिश्रा ने किया। बैठक में उपस्थित महागठबंधन के सारे लोगों ने निवर्तमान विधायक सह महागठबंधन दल के प्रत्याशी संजीव सरदार की जीत सुनिश्चित कराने के लिए अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

*पांच वर्षों के उपलब्धियों को गिनाया*

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस दौरान निवर्तमान विधायक संजीव सरदार के द्वारा पिछले 5 वर्षों में किए गए कार्यों की उपलब्धियां को भी गिनाने का कार्य किया गया। वहीं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि निवर्तमान विधायक संजीव सरदार के अथक प्रयास से बागबेडा हाउसिंग कॉलोनी में बार-बार मोटर जलने की समस्या से निजाद मिली। दूसरी तरफ गर्मी के मौसम में टैंकर से क्षेत्र में पानी बंटवाने का कार्य भी किया गया। बागबेड़ा कॉलोनी में कचरे का अंबार हटाने का भी कार्य करने के पश्चात हर मैदान में अस्थाई छठ घाट का निर्माण भी करवाए हैं। इसके अलावे बागबेड़ा कॉलोनी कुंवर सिंह मैदान में पार्क का शिलान्यास करके एक बहुत बड़ा ऐतिहासिक काम किया गया है। इसे कदापी भुलाया नहीं जा सकता है। बैठक के अंत में सर्वसमिति से निर्णय लिया गया है कि निवर्तमान विधायक संजीव सरदार की ओर से जनहित में किए गए कार्यों के बदौलत भारी मतों से जिताने का कार्य किया जाएगा.

*बैठक में ये थे मौजूद*
बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस बागबेड़ा प्रंखड अध्यक्ष राज नारायण यादव, झामुमो बागबेड़ा कॉलोनी ईकाइ अध्यक्ष अजीत सिंहा, उप मुखिया संतोष ठाकुर, मुखिया प्रतिनिधि केडी मुंडा, वरीय कांग्रेसी नेता डीके मिश्रा, उदय मिश्रा, नागेंद्र सिंह, महेंद्र भारती, रमन खां, रामदेव ठाकुर, ब्रिज तिवारी, रामनाथ दुबे, रिंकु सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें