Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का प्रतिभा सम्मान पाकर मारवाड़ी समाज के छात्र- छात्राओं की बढ़ गयी शान, माता पिता हुए गौरवान्वित

SHARE:

जमशेदपुर।

साकची अग्रसेन भवन के प्रांगण में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के मेधावी बच्चों के विभिन्न परीक्षाओं में जो सफलता प्राप्त की है, उसका प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को रखा गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश अग्रवाल (मेंगोटिया) थे. इस समारोह में दसवीं, बारहवीं, सीए, आईआईटी, बीए, एमबीए आदि विभिन्न प्रकार के परीक्षाओं में समाज के बच्चों ने जो सफलता प्राप्त की है, इसके लिए उनका मनोबल बढ़ाने के प्रति पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने सम्मानित किया.

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गयी. इस कार्यक्रम पर जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने बच्चों का हौसला बढ़ाया तथा उन्हें जीवन में अनेकों सफलताएं प्राप्त करने के लिए बधाइयां दी. उन्होंने कहा कि यह छात्र छात्राओं की मेहनत का सम्मान है. मुझे आज समाज के होनहार छात्रों को सम्मानित करके हर्ष महसूस हो रहा है. इन्ही बच्चों के हाथों में समाज का भविष्य है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

महासचिव सीए विवेक चौधरी ने कहा कि शिक्षा वो शेरनी का दुध है, जो पियेगा दहाड़ेगा. हमारे बच्चे हर क्षेत्र में देश व समाज का नाम रोशन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुकेश मित्तल के अध्यक्षता में हमारा समाज एक नयी दिशा में आगे बढ़ रहा है.

इस सम्मान समारोह में बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता तथा समाज के गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे. समाजसेवी रमेश अग्रवाल (मेंगोटिया) ने कहा कि समाज के बच्चों को केवल देश ही नहीं विदेशों में भी परचम लहराना है. साथ ही समाज का कोई भी बच्चा पैसे के अभाव में अशिक्षित न रहे. सिंहभूम चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष अशोक भालोटिया, माहेश्वरी समाज पूर्व क्षेत्र के संयुक्त सचिव चित्तरमल धूत, निर्मल काबरा, ओम रिंगसिया, अशोक मोदी एवं संतोष अग्रवाल ने भी अपने विचार प्रकट किए. अंत में धन्यवाद ज्ञापन मोहित शाह ने किया एवं सभी ने भोजन का आनंद लिया.

कार्यक्रम में ये थे उपस्थित

कार्यक्रम में समाज के दिलीप गोयल, उमेश कुमार शाह , श्याम कुमार खेमानी, सीताराम अग्रवाल, बिनोद देबुका, शंकर लाल मित्तल, शंकर मित्तल (जुगसलाई), बाबूलाल गर्ग, विजय खेमका, अशोक कुमार खंडेलवाल, विमल अग्रवाल, अंकुश जवानपुरिया, सीए विनीत मित्तल, सीए सिद्धार्थ खंडेलवाल, गौरव जवानपुरिया, बिनोद शाह, महावीर अग्रवाल, शम्भू प्रसाद मित्तल, सीताराम देबुका, सुशील रामरेका, आशीष खन्ना, सीए मुकुंद केडिया, अंकित कुमार अग्रवाल, तुषार जिंदल, लाला जोशी, सुनील सोंथालिया, मनोज अग्रवाल, अशोक दीवान, पवन अग्रवाल पप्पी, दीपू डंगबाजिया, पंकज छावछरिया, मालीराम अग्रवाल, कमल लड्ढा, दीपक अग्रवाल, राजेश शर्मा, संजय अग्रवाल, सुशील मित्तल, रामोतार अग्रवाल, संजय अग्रवाल(प्रेस), लखन अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, संगीता मित्तल, नमिता मित्तल, निशा सिंघल, ममता अग्रवाल, उषा चौधरी, रीना अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, अमित कुमार शाह, संजय शर्मा आदि ऊर्जावान युवा सदस्यों ने भागीदारी दर्ज कराई.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर