WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Death by drowning : सरायकेला में दो अलग-अलग हादसे, तालाब और नदी में डूबने से तीन की मौत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सरायकेला में बुधवार का दिन हादसों का दिन साबित हुआ। जब दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं और एक युवक की डूबने से मौत हो गई। इन घटनाओं से क्षेत्र में शोक की लहर है।

तालाब में नहाने के दौरान दो महिलाओं की मौत

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पहली घटना सरायकेला थाना क्षेत्र के पांड्रा गांव की है। जहां सुबह करीब 9:30 बजे तालाब में नहाने के दौरान दो महिलाएं डूब गईं। मृतकों की पहचान दुखी सरदार (30 वर्ष), निवासी पांड्रा गांव, और रेखा सरदार (28 वर्ष), निवासी रंगाडीह गांव के रूप में हुई है।

नहाने के दौरान दुखी सरदार का पैर सीढ़ियों से फिसल गया और वह पानी में डूबने लगी। उसे बचाने के लिए रेखा सरदार भी पानी में उतरी, लेकिन बचाने के प्रयास में दोनों की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी, जो उन्हें सदर अस्पताल सरायकेला लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

खरकई नदी में मिर्गी का दौरा आने से युवक की मौत

दूसरी घटना सरायकेला की खरकई नदी के जगन्नाथ घाट पर हुई। सुबह करीब 8 बजे नहाने गए 32 वर्षीय आशीष कमिला की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, नहाने के दौरान आशीष को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा, जिससे वह नदी में गिर गया। उस समय घाट पर कोई मौजूद नहीं था, जिसके चलते वह डूब गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर