WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Latehar : लातेहार में मगध से अडानी पावर प्लांट जा रहे हाइवा पर अपराधियों ने की फायरिंग

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

झारखंड के लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह अपराधियों ने मगध कोल माइंस से अडानी पावर प्लांट के लिए कोयला ले जा रहे हाइवा पर अंधाधुंध फायरिंग की. यह घटना बसिया रेलवे ब्रिज के पास स्थित साईं कृपा कैंप के निकट हुई. स्थानीय लोगों के मुताबिक अपराधियों ने करीब एक दर्जन से अधिक राउंड फायर किए. हालांकि, गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना की जानकारी मिलते ही बालूमाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए हैं.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur :  जिले में 6 लाख क्विंटल धान क्रय का लक्ष्य, सभी योग्य किसानों से क्रय तथा समयबद्ध भुगतान का निर्देश

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उग्रवादियों ने 19 नवंबर को जलाए थे पांच हाइवा

इस इलाके में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं. 19 नवंबर को तुबेद कोल माइंस से कोयला ढुलाई में लगे पांच हाइवा को उग्रवादियों ने आग के हवाले कर दिया था, जिससे 40 घंटे तक कोयले की ट्रांसपोर्टिंग बाधित रही थी. इसके बाद 24 नवंबर की सुबह भी तुबेद कोल माइंस से कोयला लेकर जा रहे एक अन्य हाइवा पर गोलीबारी की गई थी. इस घटना में एक हाइवा असंतुलित होकर पलट गया था, जिससे चालक विकास कुमार घायल हो गया था. लगातार हो रही इन आपराधिक घटनाओं के कारण इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने क्षेत्र में गश्त तेज कर दी है और अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर