WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : चौकीदार भर्ती लिखित परीक्षा केंद्रों का एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने किया निरीक्षण

SHARE:

  • विधि व्यवस्था संधारण का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जिले के 13 परीक्षा केंद्रों में आज चौकीदार भर्ती लिखित परीक्षा आयोजित की गई. परीक्षा के दौरान शांति एवं विधि व्यवस्था संधारण के साथ-साथ निष्पक्ष, कदाचार मुक्त, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन को लेकर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. वहीं स्थापना समाहर्ता मृत्युंजय कुमार व जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी भी भ्रमणशील रहकर परीक्षा केंद्रों के विधि व्यवस्था संधारण का जायजा लिया. एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने निरीक्षण के दौरान प्रतिनियुक्त स्टैटिक, गश्ती, उड़नदस्ता, पुलिस पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से परीक्षा संचालन एवं सम्पन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

इसे भी पढ़ें : Giridih : डीएलएसए ने सदर अस्पताल में विश्व एड्स दिवस सह कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

Gambhir Car Associate Motion Ads

सभी परीक्षा केन्द्रों में सीसीटीवी से निगरानी रखी गई. इसके अलावे वीडियोग्राफी भी कराई गई. परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स पूर्णतः प्रतिबंधित थे. परीक्षार्थियों की फ्रीस्किंग की गई जिससे कदाचार मुक्त परीक्षा का सम्पादन सुनिश्चित किया जा सका. एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने प्रतिनियुक्त अधिकारियों को सतर्क, सजग रहते हुए परीक्षा सम्पन्न कराने के निर्देश दिए थे. परीक्षा केंद्रों में पर्याप्त सुरक्षा बल के अलावा महिला पुलिस की भी तैनाती की गई थी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर