Jamshedpur: जन संघ काल के वरिष्ठ भाजपा नेता जयनारायण सिंह एवं गोविंदपुर मंडल के पूर्व अध्यक्ष किशोरी लाल के निधन से भाजपा में शोक की लहर, पूर्व सीएम रघुवर दास, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव समेत कई नेताओं ने जताया गहरा दुख

SHARE:

जमशेदपुर।

भाजपा जमशेदपुर महानगर के दो दिग्गज नेता बिरसानगर निवासी जयनारायण सिंह एवं गोविंदपुर निवासी किशोरी लाल का निधन सोमवार सुबह जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में हो गया. दोनों नेतागण पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं के आकस्मिक निधन से जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त है. सोमवार सुबह नेताओं के निधन होने की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता निवास स्थान पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की. बस्ती विकास समिति के प्रथम केंद्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता जयनारायण सिंह एवं भाजपा गोविंदपुर मंडल के पूर्व अध्यक्ष किशोरी लाल के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने गहरा शोक व्यक्त किया है. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जयनारायण सिंह को स्मरण करते हुए कहा कि वे एक मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्ति थे.

टेल्को मजदूर आंदोलन में भी निभाई थी भूमिका

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने टेल्को मजदूर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी. उनके द्वारा किये गये मजदूर हित एवं सामाजिक कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. वहीं, भाजपा गोविंदपुर मंडल के पूर्व अध्यक्ष रहे किशोरी लाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि एक अभिभावक के रूप में उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी. उनका जीवन जनसेवा एवं संगठन के प्रति समर्पित रहा. उन्होंने जमशेदपुर में संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई. कहा कि अनेकों अवसरों पर हुई मुलाकात और बातचीत मेरी स्मृति में सदैव जीवंत रहेगी. उनका निधन भाजपा परिवार व समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. दास ने दोनों दिवंगत नेताओं की आत्मा की शांति की प्रार्थना कर शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि दुःख की इस घड़ी में वे शोकाकुल परिजनों के साथ है. उन्होंने परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है.

गुंजन यादव ने जताया शोक, कहा- एक अभिभावक के रूप में उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने वरिष्ठ नेता जयनारायण सिंह एवं गोविंदपुर मंडल के पूर्व अध्यक्ष किशोरी लाल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति है. पार्टी के अभिभावक के रूप में उनकी कमी हमेशा रहेगी. कहा कि दोनों नेताओं का सम्पूर्ण जीवन जनता के हित के लिए समर्पित रहा. गुंजन यादव ने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार शोकाकुल परिजनों के साथ है. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ.

वहीं, जनसंघ काल के भाजपा नेता जयनारायण सिंह एवं भाजपा गोविंदपुर मंडल के पूर्व अध्यक्ष किशोरी लाल के निधन पर भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने भी शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा के शांति की प्रार्थना एवं शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मंगलवार सुबह 10 बजे दोनों नेताओं की अंतिम यात्रा क्रमशः बिरसानगर एवं गोविंदपुर स्थित आवास से भुइयांडीह स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के लिए प्रस्थान करेगी.

भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल ने भी प्रकट की शोक संवेदना

भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल ने जनसंघ काल से पार्टी को सींचने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता जयनारायण सिंह एवं गोविंदपुर मंडल के पूर्व अध्यक्ष रहे किशोरी लाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के सच्चे और समर्पित सिपाही के रूप में वे सदैव याद किये जायेंगे. उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं का जीवन जनकल्याण और जनहित के कार्यों में सदैव समर्पित रहा. शुक्ल ने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा के शांति की प्रार्थना की है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर