WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur BJP : सदस्यता अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का रविवार को बड़ा हनुमान मंदिर परिसर में होगा आयोजन

SHARE:

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश होंगे मुख्य वक्ता, शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आएंगे शहर

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा सदस्यता अभियान को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने के लिए आगामी 15 दिसंबर को पश्चिम विधानसभा अंतर्गत मानगो स्थित बड़ा हनुमान मंदिर परिसर में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को अभियान की बारीकियों से परिचित कराना और उन्हें प्रशिक्षण प्रदान करना है, ताकि अभियान को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित रूप से चलाया जा सके। उपरोक्त कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को अनुभव और मार्गदर्शन से प्रशिक्षित करेंगे। इस दौरान सदस्यता अभियान की रणनीतियों, लक्ष्यों और प्रभावी संचालन पर विशेष चर्चा की जाएगी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वहीं, सदस्यता अभियान के निमित्त प्रस्तावित कार्यशाला की सफलता सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में तैयारी बैठक आयोजित की गई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सभी जिला पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चा अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक में कार्यशाला के आयोजन, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और अभियान की सफलता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस संबंध में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यशाला सदस्यता अभियान को अधिक प्रभावी बनाने का माध्यम होगी। सदस्यता अभियान भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और समाज से जुड़ने का एक अहम साधन है। इस कार्यशाला के लिए सभी अपेक्षित नेताओं और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। जिसका आयोजन रविवार सुबह 11 बजे मानगो बड़ा हनुमान मंदिर सभागार में होगा। उन्होंने आगे बताया कि कार्यशाला में पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जनता तक पहुंचाने की योजना तैयार की जाएगी। इसके साथ ही, कार्यकर्ताओं को तकनीकी और व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे अभियान को बूथ स्तर तक मजबूती के साथ संचालित कर सकें।

शनिवार को जमशेदपुर आएंगे प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी: भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शनिवार को जमशेदपुर आएंगे। जहां दोपहर 3 बजे से बिस्टुपुर स्थित सर्किट हाउस में वे भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

सदस्यता अभियान का महत्व:

भाजपा का सदस्यता अभियान संगठन के विस्तार के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का एक प्रमुख साधन है। यह अभियान केवल नए सदस्यों को जोड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि पार्टी की जड़ों को और मजबूत करने का प्रयास है। कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को सिखाया जाएगा कि कैसे वे समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर पार्टी के मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर सकते हैं।

आगामी कार्ययोजना:

इस कार्यशाला के बाद भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडल स्तर पर भी कार्यशालाओं का आयोजन होगा। इन कार्यशालाओं के जरिए अभियान को बूथ स्तर तक विस्तार दिया जाएगा। सदस्यता अभियान का मुख्य लक्ष्य समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचना और अधिक से अधिक लोगों को भाजपा परिवार का हिस्सा बनाना है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर