Breaking News
Jamshedpur : राहरगोड़ा में मैक्स’स बॉयस क्लब की भव्य गणेश पूजा का शुभारंभ Jamshedpur : बारीडीह मार्केट में आर्ट वर्ल्ड स्टूडियो का भव्य शुभारंभ, फोटोग्राफी और कला को मिलेगी नई पहचान Ganesh Puja : सोनारी श्री गणेश पूजा पंडाल में बबन राय एवं अमित श्रीवास्तव ने की आराधना Jamui Sadar Hospital: जमुई सदर अस्पताल में ऑपरेशन के बीच गुल हुई बिजली, टॉर्च-मोबाइल की रोशनी में करनी पड़ी सर्जरी Jharkhand Illegal Mining: अवैध खनन पर झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन! हर जिले में बनेगा टास्क फोर्स सेल, चेकनाकों से होगी खनिज लदे वाहनों की निगरानी Maoist Surrender : ‘बीमार है असीम, मौत मंजूर लेकिन सरेंडर नहीं’- सचिन मार्डी के खुलासे से माओवादी संगठन की अंदरूनी तस्वीर आई सामने
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : तम्बाकू उत्पादों की बिक्री को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने चलाया छापेमारी अभियान

SHARE:

  • सीतारामडेरा, भालूबासा, बाराद्वारी में निजी स्कूलों के आसपास के दुकानों में की गई छापेमारी
  • तीन दुकानों से तम्बाकू उत्पाद जब्त, लगाया गया जुर्माना

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

शहर के निजी स्कूलों के 100 गज के दायरे में तम्बाकू उत्पाद की बिक्री नहीं हो इसके मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया. सीतारामडेरा, भालूबासा और बाराद्वारी क्षेत्र में चलाए गए इस अभियान के दौरान हरिजन स्कूल भालूबासा, आदिवासी स्कूल सीतारामडेरा और पीपुल्स एकेडमी बाराद्वारी के आसपास के दुकान, पानगुमटी में औचक छापेमारी की गई. मौके पर तीन दुकानों से तम्बाकू उत्पाद जब्त करते हुए दुकानदारों से 600 रूपये जुर्माना वसूला गया. जांच दल में कार्यपालक दण्डाधिकारी सुदीप्त राज, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मंजर हुसैन शामिल रहे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उलीडीह पुलिस ने नशीली दवाओं के कारोबार का किया भंडाफोड़, मेडिकल दुकानदार समेत तीन गिरफ्तार

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम ने कहा कि स्कूलों के आसपास के क्षेत्रों में दुकान/पानगुमटी में तंबाकू, सिगरेट अथवा पान मसाला बेचने के साथ अन्य खाद्य सामग्री की जांच की जा रही. जांच में जिन दुकानों में तम्बाकू उत्पाद पाए गए, सम्बन्धित दुकानदार को दोबारा तम्बाकू उत्पाद की बिक्री करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गयी तथा जुर्माना वसूला गया है. स्कूलों के आसपास तंबाकू उत्पाद की बिक्री करना निषेध है. इसके अलावा भी बगैर चेतावनी के तंबाकू उत्पादों को बेचा जाना अवैध है. जब्त किए गए तम्बाकू उत्पाद का सीजर लिस्ट बनेगा और नष्ट किया जाएगा. उन्होंने कहा कि दुकानों में अवैध तरीके से बेचे जा रहे तंबाकू उत्पादों को लेकर जांच की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर