WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ मनमोहन सिंह को कांग्रेसजनों ने नम आँखों से की श्रद्धांजलि अर्पित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ मनमोहन सिंह जी का श्रद्धांजलि सभा कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित किया गया।

सर्वप्रथम दिवंगत डाॅ मनमोहन सिंह की तस्वीर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष बिजय खाॅ, राकेश तिवारी, चन्द्रभान सिंह, खगेनचन्द्र महतो, अंसार खान ने पुष्प अर्पित कर नमन किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मुख्य रूप से पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने डाॅ मनमोहन सिंह निधन 92 वर्ष की उम्र में हो जाने पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए भारत के लिए अपूर्णिय क्षति बताया। सम्पूर्ण विश्व में आर्थिक मंदी के दौर में भारत को मजबूत स्थिति में बनाए रखने वाले दूरदर्शी प्रधानमंत्री के रूप में हमेशा याद किए जाऐंगे। उनके कार्यकाल में भारत आर्थिक रूप से बहुत मजबूत हुआ था।

उन्होनें फुड सिक्युरिटी बिल, राईट टू एजुकेशन, आरटीआई कानून, वनाधिकार अधिनियम, मनरेगा के तहत 100 दिन का काम का अधिकार के तहत विश्व में सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला बिल लाकर विश्व भर में भारत का डंका बजाने का कार्य किया।

उनका 10 वर्षो का कार्यकाल स्वर्णिम काल के रूप में हम सब याद करेंगे। उन्होंने गवर्नर के रूप में भारतीय रिजर्व बैंक में भी यादगार सेवा दिये है। इस दुख की घड़ी में हम सभी जिला के कांग्रेसजन उनके परिवार के साथ है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें, यही प्रार्थना करते है। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत एक मिनट का मौन रखा गया।

श्रद्धांजलि सभा में सामंता कुमार, के के शुक्ल, ब्रजेन्द्र तिवारी, अरूण कुमार सिंह, संजय सिंह आजाद, जसवंत सिंह जस्सी, अतुल गुप्ता, ज्योति मिश्र, ओमप्रकाश उपाध्याय, सुदर्शन तिवारी, अशोक कुमार सिंह, अनंत लाल, अरुण यादव, अखिलेश सिंह यादव, प्रमोद मिश्रा, सूर्या राव, राजा ओझा, राजकिशोर प्रसाद, दुर्गा प्रसाद, वीरेंद्र पांडे, अरविंद कुमार, रणजीत सिंह, हरेंद्र मिश्रा, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, कैसर आलम अंसारी, राजेश कुमार, ऋषि मिश्रा, सरदार सुरेंद्र सिंह, सन्नी सिंह, सचिन कुमार सिंह, कुमार गौरव, रणजीत झा, संध्या ठाकुर, मोहम्मद सलीम, इंतखाब बस्ती, दिलीप गुप्ता, निखिल कुमार, संजय घोष, फरहत बेगम, मुन्ना मिश्रा सहित कांग्रेसजन शामिल हुए। सभा का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर