WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Sikh Special News : बहादुर खालसा गतका ग्रुप जमशेदपुर झारखंड के अलावा अन्य राज्यों में भी हुआ चर्चित, प्रशिक्षण के लिए आप भी करें संपर्क

SHARE:

2000 में 25 लोगों से शुरू हुए ग्रुप में आज 190 युवा सिखी विरासत को बढ़ाने के लिए हैं चरणबद्ध

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

बहादुर खालसा गतका ग्रुप जमशेदपुर ने आज सिर्फ जमशेदपुर ही नहीं पूरे झारखंड और देश के दूसरे राज्यों तक भी अपने गतका ग्रुप से अपनी अलग पहचान बना ली है. गतका ग्रुप के जगजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह प्रिंस एवं सतपाल सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि गतका ग्रुप की शुरुआत 2000 में साकची गुरूद्वारा स्कूल के प्रांगण से की गई. जहां शाम को बच्चों, युवाओं को गतका का प्रशिक्षण देना शुरू किया.

इसकी शुरुआत 25 लोगो से हुई थी, जो आज लगभग 190 बच्चों, युवाओं को गतका का प्रशिक्षण दे रहे हैं. साथ ही इन्होंने ये भी जानकारी दी कि झारखंड के रांची, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, कुजू,सिंदरी, बंगाल एवं उड़ीसा में भी गतका का प्रदर्शन किया है.

गतका ग्रुप के जगजीत सिंह ने जानकारी दी कि ग्रुप में 4 वर्ष का बच्चा भी गतका सिख रहा है. वर्तमान मे 150 से ज्यादा लड़के और 25 लड़कियां गतका सिख रही हैं.

गतका ग्रुप के गुरप्रीत सिंह प्रिंस ने बताया कि साकची, सोनारी गुरूद्वारा कमिटी के सहयोग से बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाता है, जिन्हें भी गतका सिखना हो वो 7004402559, 8709918275 पर संपर्क कर सकते हैं.

गतका ग्रुप के सभी शस्त्र पंजाब से मंगाए जाते हैं एवं सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हुए बच्चों को गतका सिखाया जाता है. कई टैलेंट शो के मंच पर भी बहादुर खालसा गतका ग्रुप अपनी कला दिखा चुका है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर