WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भाजपा ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती

SHARE:

प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने किया नमन

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी एवं विधायक पूर्णिमा साहू रहे मौजूद

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आजाद हिंद फौज के संस्थापक, महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया. गुरुवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान (आम बागान) में नेताजी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया.

इस दौरान पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी एवं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू भी मौजूद रहे. भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे’, ‘भारत माता की जय’ और वंदे मातरम के नारे लगाकर नेताजी के योगदान को स्मरण किया.

इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का सम्पूर्ण जीवन अदम्य साहस, त्याग और दृढ़ संकल्प की अनुपम मिसाल है. नेताजी क्रांति से ही स्वाधीनता दिलाने के पक्षधर थे और युवा नौजवानों को संगठित कर वर्ष 1943 में आजाद हिन्द फौज का गठन किया.

उन्होंने कहा कि नेताजी ने भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और युवाओं में आजादी के लिए लड़ने का जज्बा पैदा किया नेताजी ने हमें सिखाया कि असंभव कुछ भी नहीं है, बशर्ते हमारे इरादे मजबूत हों. उनकी ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ की पुकार ने उस दौर के युवाओं में जोश और आत्मविश्वास भरा. आज की युवा पीढ़ी को नेताजी के आदर्शों को अपनाकर देश के विकास और प्रगति हेतु आगे आना होगा.

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र नेताजी सुभाष चंद्र बोस के त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण रखेगा. विपरीत एवं विषम परिस्थितियों के बीच माँ भारती के लिए किया गया नेताजी सुभाष चंद्र बोस का संघर्ष एवं उनके क्रांतिकारी विचार आने वाली पीढियों में देशभक्ति की अलख जगायेंगे व प्रेरणाश्रोत रहेंगे. उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि युवा वर्ग उनके आदर्शों पर चलकर अपनी सोच को सकारात्मक रखते हुए समाज एवं राष्ट्र के उत्थान में अग्रणी भूमिका निभाएं.

इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, डॉ राजीव कुमार, जटाशंकर पांडेय, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, विजय तिवारी, शांति देवी, प्रेम झा, अखिल सिंह, बिनोद कुमार सिंह, संजीत चौरसिया, उज्ज्वल सिंह, नीतीश कुशवाहा, सागर राय, बिनोद राय, बबलू गोप, प्रशांत पोद्दार, राम सिंह मुंडा, राजपति देवी, लकी सिंह राजपूत, महेंद्र प्रसाद, हरेराम यादव, बिरेन महतो, गणेश मुंडा, दीपक तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर