Saraikela police : हत्या के विरोध में कपाली ओपी का ग्रामीणों ने किया घेराव

SHARE:

  • शब्बीर की हत्या के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग, परिजन और बस्तीवासी थाने के बाहर डटे

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत रामू चौक के समीप मंगलवार को हुई चाकूबाजी में घायल हुए मोहम्मद शब्बीर की इलाज के दौरान मौत हो गई. शब्बीर के परिजनों और बस्तीवासियों ने बुधवार को उसकी हत्या के विरोध में कपाली ओपी का घेराव किया और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. घटना के बारे में बताया गया कि किसी निजी विवाद को लेकर शब्बीर आलम को चाकू मारकर घायल कर दिया गया था. सूचना मिलने के बाद कपाली पुलिस ने घायल शब्बीर को एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भाजपा नेता शशि मिश्रा ने अपने आवास में जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसके बाद शब्बीर के परिजन और बस्तीवासी ओपी के बाहर जमा हो गए और शव को थाना के गेट के बाहर रखकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. लोगों का आरोप था कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है और हत्यारों की गिरफ्तारी में देरी हो रही है. उन्होंने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद जताई. घटना के बाद से परिजन और बस्तीवासी ओपी के बाहर डटे हुए हैं, और पुलिस से न्याय की मांग कर रहे हैं. यह मामला स्थानीय क्षेत्र में तनाव का कारण बन गया है, और पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है.

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें