WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया खेलों के प्रति उत्साह

SHARE:

  • गिरिडीह स्टेडियम में हुए विभिन्न खेल आयोजनों में विजेताओं को किया गया सम्मानित

फतेह लाइव, रिपोर्टर

नेहरू युवा केंद्र गिरिडीह (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में गिरिडीह स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग हेतु फुटबॉल, 400 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद, जबकि महिला वर्ग में कबड्डी, 200 मीटर दौड़ एवं रस्सी कूद की प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं. इस आयोजन में गिरिडीह जिले के पांच प्रखंडों (बेंगाबाद, डुमरी, तिसरी, पीरटांड़, जमुआ) से विजेताओं ने भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता के दौरान युवाओं में जोश और उमंग देखने को मिला, जिससे जिले में खेल भावना को प्रोत्साहन मिला. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला, जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा, जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी, नय्यर परवेज, केदार महतो, नितेश महतो सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए.

इसे भी पढ़ें : Giridih : पुलिस ने बेंगाबाद से तीन साइबर अपराधियों को पकड़ा, 4 मोबाइल और 5 सिमकार्ड बरामद

Gambhir Car Associate Motion Ads

विजेताओं की सूची इस प्रकार रही:

लंबी कूद – प्रथम: सौरभ कुमार, द्वितीय: नरेश बेसरा, तृतीय: बसंत कुमार. रस्सी कूद – प्रथम: रोशनी कुमारी, द्वितीय: सामेत्री कुमारी, तृतीय: उमा कुमारी. 200 मीटर दौड़ (महिला वर्ग) – प्रथम: रोशनी कुमारी, द्वितीय: प्रिया कुमारी, तृतीय: सविता वास्के, 400 मीटर दौड़ (पुरुष वर्ग) – प्रथम: अमन वास्के, द्वितीय: सुनील मरांडी, तृतीय: नरेश बेसरा. कबड्डी – प्रथम: इंद्रा द फाइटर एकेडमी, डुमरी, द्वितीय: नेहरू युवा क्लब, बेंगाबाद. फ़ुटबॉल – प्रथम: युवा मंडल, नगड़ी, तिसरी, द्वितीय: युवा स्पोर्टिंग क्लब, डुमरी. नेहरू युवा केंद्र गिरिडीह द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करना है. जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे. कार्यक्रम में मंच संचालक की भूमिका केदार महतो ने निभाई और आयोजन में चंचल, सत्यम, लंबोदर की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर