Breaking News
Tribute to Jharkhand Minister : गिरिडीह समाहरणालय में मंत्री सुदिव्य कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति की प्रार्थना Jamshedpur : Tata Steel Hot Strip Mill JDC ने डोबो स्कूल में बच्चों संग बांटी खुशियां, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश Delhi/Jamshedpur : धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की राह होगी आसान! सांसद विद्युत महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की अहम मुलाकात Sikhism in Tamil Nadu : ਤਾਮਿਲ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖ ਦਰਸ਼ਨ ਅਤੇ ਵਿਚਾਰਧਾਰਾ ਨੂੰ ਪੇਸ਼ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਕਿਤਾਬ ‘ਕੈਪਟਿਵੇਟਿੰਗ ਸਿੰਪਲ ਹਾਰਟਸ’ ਹੋਈ ਜਾਰੀ Delhi Gurudwara : ਸਰਨਾ ਦੇ ਦਾਅਵਿਆਂ ’ਤੇ ਕਾਲਕਾ-ਕਾਹਲੋਂ ਦਾ ਤਿੱਖਾ ਪਲਟਵਾਰ, ਸੰਗਤ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਨਕਾਰ ਚੁੱਕੀ, ਹੁਣ ਫਿਰ ਹਾਰ ਲਈ ਰਹਿਣ ਤਿਆਰ Punjab/Jharkhand : ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਜਮਸ਼ੇਦਪੁਰ ਵਿੱਚ ਰੇਡ, ਭਰਾ-ਭਰਜਾਈ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਸਾਬਕਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਤਰਸੇਮ ਸਿੰਘ ਸੇਮੇ ਦੀ ਭਾਲ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : विधायक सरयू राय के निर्देश पर कदमा में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण

SHARE:

  • कदमा क्षेत्र में ठेकेदार द्वारा तैनात सफाईकर्मियों की संख्या में भारी कमी, नगर आयुक्त से नहीं मिला जवाब

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर उनके सहयोगियों ने गुरुवार को कदमा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया. इस निरीक्षण में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई कि कदमा क्षेत्र के लिए तय 72 सफाईकर्मियों के मुकाबले मात्र 54 सफाईकर्मी ही कार्यरत थे. इस निरीक्षण में जेएनएसी के सिटी मैनेजर भी उपस्थित थे, लेकिन वे इस संबंध में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके कि निर्धारित संख्या से कम सफाईकर्मी क्यों कार्यरत हैं. विधायक सरयू राय ने कहा कि नगर निगम और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) में सफाई कार्य को लेकर लंबे समय से लापरवाही बरती जा रही है, जबकि इन कार्यों के लिए प्रतिमाह लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : Giridih : जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया खेलों के प्रति उत्साह

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है क्योंकि सफाई कर्मियों की कमी के कारण क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और सफाई कार्य संतोषजनक नहीं हो पा रहा है. सरयू राय ने कहा कि उनके द्वारा दिए गए निर्देश के बाद ही यह औचक निरीक्षण किया गया और यह पाया गया कि सफाईकर्मियों की संख्या में कमी होने के कारण इलाके की सफाई में समस्या उत्पन्न हो रही है. उन्होंने कहा कि मानगो नगर निगम इस काम के लिए करीब 30 लाख रुपये प्रतिमाह खर्च करता है, लेकिन सफाईकर्मियों की कमी के कारण यह राशि सही तरीके से उपयोग नहीं हो रही है. विधायक ने यह भी बताया कि उन्होंने दोनों नगरपालिकाओं से सफाई कार्य के लिए तैनात कर्मियों की सूची मांगी है. इससे यह भी स्पष्ट होगा कि क्या सफाईकर्मियों के पीएफ और ईएसआई की कटौती की जा रही है या नहीं.

इसे भी पढ़ें : Giridih : श्री कबीर ज्ञान मंदिर में सद्गुरु विवेक साहब निर्वाण दिवस पर आयोजित हुआ भव्य महोत्सव

उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित संख्या में सफाईकर्मी कार्यरत नहीं हैं तो इसका मतलब है कि अन्य कर्मी किसी अन्य कार्य में लगे हैं या फिर इन कर्मियों के पैसों का भुगतान बिना किसी काम के किया जा रहा है. सरयू राय ने अपने सहयोगियों को यह भी निर्देश दिया है कि वे दोनों नगरपालिकाओं के अधिकारियों से यह जानकारी प्राप्त करें कि सफाई कार्य के लिए कितने हिस्सों में नगर निगम क्षेत्रों को बांटा गया है और वहां सफाईकर्मी कहां-कहां तैनात हैं. इसके आधार पर वे आगामी दिनों में और भी औचक निरीक्षण करेंगे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर